The Smile Man Tamil Movie Review: तमिल सिनेमा की नई मर्डर मिस्ट्री कौन है आखिर साइको किलर ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 20, 2025 3:04 PM (IST)
The Smile Man Movie Review

शरद केलकर हमेशा फिल्मों में साइड रोल में ही दिखाई देते हैं, कुछ साउथ फिल्मों में हमें यह विलेन के रूप में भी दिखाई दिए हैं।

पर स्माइल मैन फिल्म में यह लीड कैरेक्टर में दिखाई दे रहे हैं। स्माइल मैन को 27 दिसंबर 2024 से सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है, आइए जानते हैं कैसी है यह फिल्म, क्या यह फिल्म आपके समय को डिजर्व करती भी है या नहीं।

द स्माइल मैन मूवी रिव्यू

फिल्म एक ऐसे किलर पर बेस्ड है जो सरेआम शहर में घूम रहा है, और पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। यह किलर एक के बाद एक लोगों का खून कर रहा है, फिल्म की पूरी स्टोरी ‘शरद केलकर’ के इर्द-गिर्द घूमती रहती है, जो कि एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।

शरद केलकर इससे पहले भी इसी तरह के सीरियल किलर के केस की जांच कर चुके हैं। पर शरद केलकर को अल्जाइमर की बीमारी है, जिससे वह बहुत सारी चीजों को भूलने लगे हैं, और इस अल्जाइमर बीमारी की वजह से इन्हें एक साल की छुट्टी दी गई है।

पर इस केस की जांच के लिए शरद केलकर को दोबारा से ड्यूटी जॉइन करने के लिए बोला जाता है, ताकि वह इस केस पर जांच कर सकें, क्योंकि वह ऐसे केसों से पर्दा उठाने में माहिर माने जाते हैं। अब यह किलर कौन है और लोगों को क्यों मार रहा है।

लोगों को मारने के बाद वह क्यों एक स्माइली बॉल वहां पर छोड़ता है, यह सब कुछ जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो कि अभी अपनी ओरिजिनल भाषा तमिल में ही रिलीज की गई है। कुछ समय के बाद आप इसे हिंदी में जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

फिल्म के पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट

इससे पहले जो भी साइको किलर वाली फिल्मों में हमने देखा है कि जो इंस्पेक्टर इस तरह के केस पर काम कर रहा होता है, वह किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा होता है, और यही चीज इन साइको किलर वाली फिल्मों को और भी इंटरेस्टिंग बनाती है।

कहानी जितनी सीधी लग रही है, असल में उतनी सीधी नहीं है। जिस तरह से यह साइको किलर लोगों को मार रहा है, वह देखना एक दर्शक के तौर पर काफी रोमांचक फील देने वाला है, जो हमें इस फिल्म से जोड़े रखता है। सिनेमैटोग्राफी बहुत अच्छे ढंग से की गई है, जो कि पूरी फिल्म का प्लस पॉइंट है। बीजीएम जिसको मेकर ने सही ढंग से, सही जगह पर, एकदम परफेक्ट तरह से प्रेजेंट किया है।

निष्कर्ष

पूरी फिल्म में शरद केलकर की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। जब यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर हिंदी डब्ड वर्जन में रिलीज की जाएगी, तो शायद आने वाले समय में टॉप टेन मर्डर मिस्ट्री साइको किलर वाली फिल्मों में शामिल हो। अभी आप इसे सिर्फ तमिल भाषा में ही सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं। द स्माइल मैन को आप फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्मीट्रिप की तरफ से दिए जाते हैं पांच में से तीन स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Zameer Trailer: जैकी श्रॉफ की नई फिल्म सीधे यूट्यूब पर,बिल्कुल फ्री।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment