आने वाले नए साल 2025 में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी लगभग 3000 से 4000 करोड़ के बड़े बजट के साथ फिल्में रिलीज़ की जानी हैं।
आम तौर पर हर बड़े बजट की फिल्म में सिर्फ हीरो का चेहरा ही उभर कर आता है। लेकिन इस बार हम अपने इस आर्टिकल में उन फिल्मों के विलेन पर भी ध्यान देंगे जो इन बड़े बजट की फिल्मों में काम करने वाले हैं।
2025 की बड़े बजट वाली इन फिल्मों के विलेन के बारे में जानना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। अगर किसी फिल्म का बहुत बड़ा बजट रखा गया है तो उस बजट के अनुसार ही उसके विलेन का किरदार भी उतना ही पावरफुल और प्रभावशाली होना चाहिए। आइये जानते हैं अपने इस आर्टिकल में कि कौन-कौन से कलाकार इन फिल्मों में विलेन के किरदार में दिखाई देंगे।
स्प्रिट
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली प्रभास की स्प्रिट, जिसमें हमें प्रभास के साथ कियारा आडवाणी भी दिखाई देंगी। 500 करोड़ के बजट में बनने वाली इस फिल्म में प्रभास एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में दिखाई देने वाले हैं।
स्प्रिट में आपको साउथ कोरियन एक्टर डॉन ली विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। डॉन ली को आप 2016 में आई सुप्रसिद्ध कोरियन फिल्म ट्रेन टू बुसान, 2018 में आई चैंपियन और 2019 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म द गैंगस्टर द कॉप द डेविल जैसी फिल्मों में विलेन के किरदार में देख सकते हैं।
रणबीर कपूर की रामायण
800 करोड़ से अधिक के बजट में बनने वाली रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण फिल्म में रावण की भूमिका को निभाते हुए रॉकिंग स्टार यश नजर आ सकते हैं। यश ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले हैं।
रामायण जैसे पावरफुल किरदार के लिए यश एक परफेक्ट चॉइस हैं। रॉकिंग स्टार यश, जो अपनी असल जिंदगी में नवीन कुमार गौड़ा के नाम से जाने जाते हैं, और इन्हें हमने केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 के लीड किरदार में देखा है।
एसएस राजामौली और महेश बाबू की आने वाली फिल्म
1000 करोड़ से अधिक के बजट में बनने वाली राजामौली और महेश बाबू की आने वाली फिल्म, जिसको अभी नाम नहीं दिया गया है, इस मेगा बजट फिल्म में विलेन की भूमिका में हमें पृथ्वीराज सुकुमारन देखने को मिलेंगे।
यह हाल ही में ‘द गोट लाइफ’ और ‘सालार’ जैसी फिल्मों से सुप्रसिद्ध हुए हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन को हमने अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां में भी विलेन के किरदार में देखा था।
विजय की लास्ट फिल्म
थलापति विजय की आखिरी फिल्म, जिसको अभी फिलहाल विजय 69 कहकर पुकारा जा रहा है, इस फिल्म का बजट भी लगभग 1000 करोड़ के आसपास रखा गया है।
इस फिल्म में हमें एनिमल फिल्म के विलेन बॉबी देओल निगेटिव किरदार में दिखाई दे सकते हैं। एनिमल फिल्म के बाद बॉबी देओल विलेन के रूप में उभर कर नजर आए हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उनकी डिमांड विलेन के रूप में काफी बढ़ती दिखाई दे रही है।
यह थीं 2025-2026 की वे बॉलीवुड और साउथ फिल्में जो हीरो के साथ-साथ अपने पावरफुल विलेन के रूप में भी जानी जाएंगी, जो भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान और एक नया आयाम देने वाली हैं।
READ MORE







