साल 1999 में आई मम्मी कॉन्सेप्ट पर बनी पहली फिल्म, जिसका नाम द मम्मी था। हालांकि उस समय भारत में थियेटर्स का उतना ज्यादा विस्तार नहीं हुआ था और ना ही सभी हॉलीवुड फिल्मों को हिंदी में रिलीज किया जाता था। जिसके चलते उस समय इस फिल्म को हिंदी में टीवी चैनल ‘स्टार गोल्ड’ ने प्रसारित किया।
हमारे भारत और साथ ही बहुत से देशों के लिए यह कॉन्सेप्ट काफी नया और यूनीक था, जिसके चलते फिल्म ने जमकर तारीफें बटोरीं और इसे खूब पसंद किया गया। अब इसका एक और नया पार्ट ‘द मम्मी रिबूट’ रिलीज करने की खबरें निकलकर सामने आ रही हैं। आईए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।
द मम्मी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्में
अब तक इसके टोटल पांच पार्ट रिलीज किए जा चुके हैं, जो कि- साल 1999 में द मम्मी, साल 2001 में द मम्मी रिटर्न्स, साल 2002 में द स्कॉर्पियन किंग, साल 2008 में द मम्मी: टॉम्ब ऑफ द ड्रैगन एम्परर और साल 2017 में टॉम क्रूज स्टारर फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म द मम्मी शामिल हैं।
कब रिलीज होगा फिल्म का नया पार्ट
फिल्म द मम्मी का आने वाला पार्ट देखने के लिए दर्शकों को काफी इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी फिलहाल प्रेजेंट टाइम में फिल्म को रिलीज करने की डेट ही अनाउंस की गई है, जिसे 17 अप्रैल, साल 2026 में रिलीज किया जाएगा। हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।
द मम्मी रिबूट कास्ट
फिलहाल 2026 में आने वाली इस नई फिल्म की कास्ट के बारे में खुलकर नहीं बताया गया। पर जिस तरह से इसकी पिछली फिल्मों में बड़े स्टार देखने को मिले थे, इस बार भी टॉम क्रूज या फिर ड्वेन जॉनसन (रॉक) के होने की उम्मीदें हैं।
किस पार्ट ने की सबसे ज्यादा कमाई
साल 2001 में आई फिल्म द मम्मी रिटर्न्स ने दुनिया भर में इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों के मुकाबले सबसे ज्यादा कमाई की है। इसके टोटल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह तकरीबन 433 मिलियन डॉलर है।
READ MORE







