Priyadarshan and Akshay Kumar:काला जादू लेकर आरहे है अक्षय कुमार

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 9:51 PM (IST)
Priyadarshan and Akshay Kumar

क्रेज़ी फॉर बॉलीवुड की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक बार फिर से एक साथ नज़र आने वाले है वो भी पूरे 14 सालो के बाद प्रियदर्शन को इस बात की खबर अच्छे से थी के ये खबर इंडस्ट्री में आग की तरह फैलने वाली है यही एक वजह है के उन्होंने उस फिल्म और वो फिल्म किस सब्जेक्ट पर होने वाली है इस बात का भी खुलासा किया है।

प्रियदर्शन ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में बताया है के वो काफी टाइम से एक सीरीज पर काम कर रहे थे ये एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज होने वाली है जो राम मंदिर के इतिहास को दिखाने वाली है। अब उस सीरीज का काम पूरा हो चुका है अब वो अपनी नई फिल्म अक्षय कुमार के साथ करने जा रहे है


इस फिल्म की प्रोड्यसर होने वाली है एकता कपूर जिनकी हाल ही में लव सेक्स और धोखा २ फिल्म आयी है और ये फिल्म दर्शको को एक आंख भी नहीं भा रही है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म का सब्जेक्ट भारत में फैला जादू टोना अंध विश्वास पर बेस होने वाला है।

प्रियदर्शन की इस फिल्म में डर के साथ कॉमेडी भी देखने को मिलने वाली है प्रियदर्शन ने ये भी बताया है के इस फिल्म में भारत के सबसे पुराने अन्धविश्वास और जादू को दर्शाया जाने वाला है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन दोनों ही काफी लम्बे समय से एक साथ काम करना चाह रहे थे ।

अक्षय कुमार ने बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन के टाइम पर कहा था के अगर आपको किसी को हसाना है तो प्रियदर्शन के साथ एक बार काम कर लो और उन्होंने ये भी बताया था के प्रियदर्शन ने भी अपनी इच्छा अक्षय कुमार के साथ काम करने की जाहिर की थी इनका ये मनना है के अक्षय कुमार इमोशन को बहुत अच्छी तरह से पकड़ते है वो रोल में पूरी तरह से घुस जाते है उनसे मै जो निकलवाना चाहता हूँ वो समझते है।

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सकी और बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फेल हो गयी थी। साल 2023 भी अक्षय कुमार के लिए कुछ ज़ादा अच्छा नहीं रहा था बैक टू बैक इन्होने फ्लॉप फिल्मे ही दी है और साल 2024 की शुरुवात भी फ्लॉप फिल्म दे कर ही की है।अब प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म से अक्षय के फैन को बहुत उम्मीदे हो गयी है के हमें कुछ हट कर कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

अक्षय कुमार की आने वाली तीन बड़ी फिल्मे

अक्षय कुमार की आने वाली तीनो फ़िल्मों में कही न कही फरहाद सामजी शामिल है वो कैसे आइये हम आपको बताते है हेरा फेरी 3 के डायरेक्टर फरहाद सामजी होने वाले है। हाउस फुल 5 के राइटर फरहाद सामजी है वेलकम ३ के डायरेक्टर अहमद खान है और राइटर फरहाद सामजी ही है। तो इन तीन फिल्मों से अक्षय कुमार की वापसी होते हुए दिखाई देगी इसकी पूरी भाग दौड़ फरहाद के हाथो में है।

हाउस फुल 5 फिल्म की शूटिंग एक क्रूज़ में की जानी है। बहुत बड़े बजट पर इस फिल्म का vfx होने वाला है और मेकर एक बड़ी शिप रेंट पर लेने वाले है इस फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म का बजट भी काफी बड़ा रक्खा गया है। खबरों की माने तो इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत सितम्बर aसे कर दी जाएगी और अक्षय कुमार खुद इस फिल्म के बहुत से डायलॉग बना रहे है।

वेलकम 3 की शूटिंग स्टार्ट हो चुकी है एक सांग भी गणेश मास्टर शूट कर रहे है जो की बहुत बड़े लेवल पर शूट किया जा रहा है। इस फिल्म की रिलीज़ डेट कन्फर्म है इसको 2024 के क्रिसमस पर रिलीज़ किया जायेगा अहमद खान इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है।

स्काय फ़ोर्स शरद केलकर के साथ अक्षय कुमार की फिल्म जो की एक साउथ फिल्म का रीमेक होने जा रहा है जल्दी ही आपको सिनेमा घरो में देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही अक्षय कुमार की एक और फिल्म खेल खेल में की भी शूटिंग खतम हो चुकी ये फिल्म भी आपको जल्दी ही देखने को मिलने वाली है।

Ruslaan Movie REVIEW hindi,माफ़ करना आयुष Ruslaan कुछ ख़ास नहीं ।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment