सलमान खान की 2025 में ईद पर आने वाली फिल्म सिकंदर का शाहरुख खान के साथ एक मज़बूत कनेक्शन है, जिसके चलते शाहरुख खान के फैंस भी अब सलमान खान के दीवाने होने वाले हैं। किस तरह का यह कनेक्शन है, आइये करते हैं इस पर विस्तार से चर्चा।
सिकंदर का टीजर हुआ रिलीज़
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से सिकंदर का टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। इस टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, किसी को यह टीजर पसंद आया, तो किसी को नहीं।
सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म से सलमान खान की वापसी हो सकती है। बहुत समय से सलमान खान ने एक अच्छी फिल्म नहीं दी है, तब शायद इनकी सिकंदर फिल्म 1000 करोड़ से अधिक कमाने वाली सलमान की पहली फिल्म बने।
टीजर देखकर पता लग रहा है कि यह एक बिग बजट फिल्म है, और जिस तरह से इसकी प्रेजेंटेशन की गई है, उसे देख दर्शकों के अंदर एक उत्साह देखा जा रहा है फिल्म के लिए। सलमान खान के इस टीजर को 24 घंटे में 48 मिलियन व्यू मिले, और अब यह आंकड़ा अभी तक 51 मिलियन तक पहुंच चुका है।
क्या है सिकंदर के साथ शाहरुख का कनेक्शन
आजकल हर बड़े बजट की फिल्म में एक अच्छा वीएफएक्स डाला जाता है, और बजट के अनुसार अगर यह वीएफएक्स अच्छा नहीं होता, तब वो फिल्में ट्रोल भी की जाती हैं। आदिपुरुष जैसी फिल्में तो अपने वीएफएक्स की वजह से ही फ्लॉप रही। कल्कि 2898 एडी फिल्म के सुपरहिट होने का एक कारण इसका वीएफएक्स था, जो बहुत ही शानदार तरीके से फिल्म में प्रेजेंट किया गया।
अब बात करते हैं कि शाहरुख खान का सिकंदर फिल्म से क्या संबंध है, तो शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़, जो कि वीएफएक्स, एनीमेशन, और सीजीआई, कलर ग्रेडिंग, मोशन कंट्रोल पर काम करती है, और यही कंपनी सलमान खान की सिकंदर में वीएफएक्स पर काम कर रही है।
सिकंदर के सीन पहुंचे रेड चिलीज़ में
खबरों की मानें, तो सिकंदर के बहुत सारे सीन, जो शूट कर लिए गए हैं, वो अब रेड चिलीज़ में पहुंच चुके हैं, और उन पर वीएफएक्स का काम शुरू हो चुका है। अभी हाल ही में आई एनिमल और भूल भुलैया 3 के वीएफएक्स शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ ने ही दिए थे।
रेड चिलीज़ बहुत ज्यादा फिल्मों में अपने वीएफएक्स को नहीं देता है, पर हां, जितने भी वीएफएक्स दिए हैं अभी तक, वह शानदार रहे हैं। रितिक रोशन की कृष फिल्म के अभी तक जितने भी भाग आए हैं, उनमें रेड चिलीज़ ने ही अपने वीएफएक्स दिए हैं। यहां तक कि हॉलीवुड के बहुत से प्रोजेक्ट्स पर यह काम कर चुकी है।
सिकंदर की कोरियोग्राफी शाहरुख खान की चहेती फराह खान कर रही है
शाहरुख खान और फराह खान बहुत ही करीबी माने जाते हैं, और कोरियोग्राफी में शाहरुख खान फराह खान से ही सलाह लेते हैं। कोरियोग्राफी के मामले में अब फराह खान सलमान खान के साथ सिकंदर फिल्म में काम करेंगी। तो अब सिकंदर में हमें सलमान खान का एक मज़बूत डांस सीक्वेंस देखने को मिलेगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Kanguva OTT :जानिये कब और किस ओटीटी पर रिलीज़ होगी कंगुवा हिंदी में







