Rig Season 2 Review: आर्कटिक महासागर के बर्फीले जानलेवा तूफान,के साथ देखें ये थ्रीलिंग शो…

Written by: Amir khan
Publish On: September 20, 2025 11:12 PM (IST)
Rig season 2 review in hindi

ये एक ब्रिटिश सुपरनैचुरल, थ्रिलर और एडवेंचर से भरा हुआ शो है। 6 जनवरी 2023 में द रिग का सीजन 1 रिलीज किया गया था जो पहला अमेज़न ओरिजिनल शो है जिसकी पूरी शूटिंग स्कॉटलैंड में की गई थी।

6 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली इस सीरीज में आपको टोटल 6 एपिसोड देखने को मिले थे। एडवेंचर और थ्रिलर से भरे हुए इस शो का दूसरा सीजन भी फैन्स के लिए रिलीज कर दिया गया है। द रिग सीजन 1 की कामयाबी के बाद फरवरी 2023 में ही इसके सीजन 2 का अनाउंसमेंट कर दिया गया था।

Something’s stirring on the rig, but what lies beneath? The Rig Season 2 premieres January 2. pic.twitter.com/BeGlkbprfB— Prime Video (@PrimeVideo) December 4, 2024

2 जनवरी 2025, द रिग सीजन 2 की रिलीज डेट

सीजन वन की कामयाबी के बाद उसी वर्ष इस शो का दूसरा सीजन बनाने की तैयारी मेकर्स ने कर दी थी। कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद पूरे 1 साल का समय लेकर आखिरकार इस शो का सीजन 2 रिलीज हो चुका है जिसकी कहानी पहले से और भी ज्यादा एडवेंचरस और थ्रिलिंग दिखाई गई है। भले ही शो ने प्रोडक्शन में अच्छा खासा टाइम लिया है लेकिन जिस तरह का प्रोडक्ट बनकर तैयार हुआ है दर्शकों को देखकर मजा आएगा।

द रिग सीजन 2 कास्ट टीम

द रिग सीजन 2 में आपको सीजन 1 के ही ज्यादातर कैरेक्टर देखने को मिलेंगे क्योंकि कहानी सीजन 1 की ही सीजन 2 में कंटिन्यू की गई है। एमिली हेम्पशायर,इयान ग्लेन, केल्विन डेम्बा, मार्क एडी,मॉली वेवर्स,मार्टिन कम्पस्टन, अब्राहम पॉपुला आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

द रिग सीजन 2 एपिसोड इनफार्मेशन

2 जनवरी 2025 को रिलीज हुए द रिग सीजन 2 के आपको पिछले सीजन की तरह ही टोटल 6 एपिसोड देखना होंगे। हर एपिसोड की लेंथ लगभग 35 से 40 मिनट के आसपास की है। कहानी बहुत ही इंगेजिंग है जो आपको पूरी तरह से जोड़ कर रखेगी। एक बार जब आप इस शो को देखने बैठेंगे तो लास्ट तक खत्म करके ही उठेंगे।

द रिग सीजन 2 स्टोरी

शो की स्टोरी आपके रोंगटे खड़े कर देने वाली है, जिस तरह आर्कटिक सर्कल में एक नए हाई-टेक रिग पर काम करने वाले नाविको के जीवन से जुड़े खतरों को इस सीजन में दिखाया गया है आपकी रूह अंदर से कांप जाएगी।

कहानी मुख्य रूप से पिछले सीजन में आर्कटिक सर्कल में फंसे एक हाईटेक रिग चालक स्टैक पर आधारित दिखाई गई है जो रिग पर बाकी जिंदा बचे लोगों को बचाने की जी तोड़ कोशिश में लगा हुआ है। इस पूरी कहानी को इतना ज्यादा इंटरेस्टिंग और थ्रिलर से भरकर दिखाया गया है कि अगर आप थ्रिलर और एडवेंचर से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आपको यह शो देखकर मजा आ जाएगा।

आगे क्या होगा, क्या स्टैक रिग पर बचे जिंदा लोगों को बचाने में कामयाब रहेगा या नहीं ये सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।

कहा देखें द रिग सीजन 2?

यह एक अमेज़न ओरिजिनल शो है जिसके प्रोडक्शन में अमेज़न का एक अहम योगदान रहा है।द रिग नाम का ये शो आपको अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगा।शो को इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी लैंग्वेज में भी रिलीज किया गया है। अगर आप शो को इंग्लिश में देखना नहीं चाहते हैं तो ये आपको हिंदी में भी देखने को मिल जाएगा।

आईएमडीबी पर इसे 5.9 स्टार की रेटिंग मिली है और फिल्मीड्रिप की तरफ से 5 में से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Identity 2025 Review: क्या यह मलयालम फिल्म आपके दिल की धड़कनें बढ़ा देगी जानिये ?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment