साल 2024 अपनी खट्टी मीठी यादों के बाद हम सबसे विदा लेकर चला गया है और 2025 की शुभकामनाओं के साथ लोग नए साल का जश्न अपने-अपने तरीके से मनाने में लगे हुए हैं। बी टाउन के बड़े-बड़े सितारे भी नए साल को अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।
कुछ ने नए साल का स्वागत अपने देश में रहकर ही किया है तो कुछ बड़े-बड़े सेलिब्रिटी विदेश के खूबसूरत नजारों के बीच नए साल को एंजॉय करने के लिए गए हैं।
नागिन ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन में क्रॉस किये लिमिट
नए साल की नई-नई खबरों के साथ बॉलीवुड की मशहूर टीवी एक्ट्रेस जिनकी पहचान नागिन के रूप में बनी हुई है, से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जो फैंस को शर्मसार कर देगी। टीवी की नागिन को नए साल का जश्न मनाने में इतना भी होश नहीं रहा की नशे में धुत होकर उन्होंने सारी लिमिट क्रॉस कर दी। इस तरह के सेलिब्रेशन के लिए सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
नागिन का नए साल पर नया कांड
E24 की खबर की माने तो नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय नए साल का जश्न मनाने के लिए आर्यन खान की पार्टी अटेंड करने अपनी बेस्ट फ्रेंड दिशा पटानी और हस्बैंड सूरज नांबियार के साथ पहुंची थी। जाते वक्त दोनों हसीनाएं बेहद खूबसूरत नजर आ रही। दोनों ही ब्लैक ड्रेस में एकदम कातिलाना अंदाज में पार्टी में एंट्री करती हैं। लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ वह इन सेलिब्रिटीज को और भी ज्यादा हाईलाइट करता है।
मौनी के तेवर दिखे फीके, पति भी हुए शर्मसार
जिस जोशीले और भड़कीले तेवर के साथ दोनों एक्ट्रेस इस पार्टी को ज्वाइन करने के लिए जाती हुई नजर आई थी ठीक उसके विपरीत नशे में धुत होकर पति और अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ वापस आते हुए फीकी दिखी मौनी रॉय।
दरअसल पार्टी को इतना जमकर एंजॉय किया मौनी रॉय ने कि उन्हें अपनी लिमिट का भी होश नहीं रहा और इतना ज्यादा हैंगओवर हो गया कि वापस आते समय जैसे ही कैमरा के सामने आई दिशा और हस्बैंड के संभालने के बाद भी नागिन नहीं समझ सकी और रोड पर ही धड़ाम से गिर गयीं।
इसके बाद तीनों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई दिखी।यह पूरा किस्सा नागिन के लिए नए साल पर एक यादगार बनकर रह गया है जिसे शायद आने वाले सभी सालों में याद किया जाएगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
जबरदस्त धमाका भरपूर मनोरंजन साइमन जैक्सन के साथ बिग गेम अब हिंदी में







