गेम चेंजर का एक इवेंट के दौरान ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है ट्रेलर को देख कर एक बात तो सत्य है की इसे खास कर रामचरण के फैन के लिए ही बनाया गया है। ट्रेलर देख कर अभी फिल्म के बारे में कहना ठीक नहीं रहेगा पर ट्रेलर उतना ही एक्साइटिंग है जितनी की इससे उम्मीदें की जा रही थी।
गेम चेंजर शंकर की फिल्म है और शंकर की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पायीं जो की उम्मीद की जा रही थी। यह पूरी फिल्म पॉलिटिक्स एक्शन थ्रिलर पर बेस होने वाली है। फिल्म के में विलेन में हमें सूर्या देखने को मिलेंगे। रामचरण फिल्म में कलेक्टर दिखाए गए हैं जो करप्ट सिस्टम को बदलना चाहते हैं।
इस बदलाव को लाने के लिए इन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शंकर की जितनी भी पिछली फिल्में आई हैं उन सभी फिल्मों में पॉलिटिक्स का एंगल कहीं न कहीं देखने को मिल जाता है खबरों की माने तो इसके गानों पर 75 करोड़ों रुपये का खर्चा किया गया है।
ट्रेलर की पांच छिपी हुई बातें
१
फिल्म में हमें रामचरण की माँ का भी एंगल देखने को मिलने वाला है जिसमे शायद इनकी माँ को विलेन के द्वारा मार दिया जाये जिससे वो बहुत प्यार करता है। क्योंकि एक पुरानी फैक्ट्री में रामचरण अपनी माँ को ढूंढने आता है और इसे वह सिर्फ माँ की चप्पल ही मिलती है।
२
फिल्म में हमें जवान की तरह ही रामचरण को डबल रोल देखने को मिलेगा रामचरण कलेक्टर बन कर वही करता है जो रामचरण के पिता समाज की भलाई के लिए किया करते थे।
३
फिल्म में हमें दो टाइम ज़ोन की कहानी देखने को मिलेगी एक वो जो गांव में चलेगी दूसरी शहर में।
४
गेम चेंजर के पहले ट्रेलर से ,साल 2001 में आई फिल्म नायक की भी झलक दिखती है जिसके मुख्य रोल में अनिल कपूर नज़र आए थे ।
५
देश में फल फूल रहे करप्शन और करप्ट घूसखोर,खाद्य सामग्री में हो रहा करप्शन , क्यू आर कोड ऑनलाइन पेमेंट के साथ सिस्टम के खिलाफ लड़ाई देखने को मिलेगी।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
क्या आप भी मरना नहीं चाहते है तो देखे क्या कहती है यह डॉक्यूमेंट्री







