बैंडिडोस सीज़न 2 नेटफ्लिक्स पर अपने सात एपिसोड के साथ रिलीज़ कर दिया गया है। यह शो अपने पिछले सीज़न की तरह हिंदी में उपलब्ध है। मार्च 2024 में इसके पहले सीज़न को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था। उस सीज़न के 9 महीने बाद अब इसके सीज़न 2 को रिलीज़ किया गया है।
बैंडिडोस का सीज़न 1 दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया था। इसे एक मिनी सीरीज़ की तरह पेश किया गया था। सीज़न 1 की सफलता को भुनाने के लिए मेकर्स ने इसके सीज़न 2 को लाने की घोषणा की थी, और अब यह फाइनली नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुका है।
सीज़न 1 में हमें लिली के किरदार के बारे में ज्यादा जानने को नहीं मिला था। इस बार सीज़न 2 को लिली के अतीत से जोड़कर दिखाया गया है। लिली का अतीत उसके वर्तमान पर किस तरह असर डालता है, यही आपको इस सीरीज़ में देखने को मिलेगा। पूरी सीरीज़ में हमें लिली के पुराने दोस्त भी दिखाई देंगे। जो कुछ भी इन लोगों ने सीज़न 1 में किया था, अब सीज़न 2 में उसकी भरपाई करनी पड़ रही है।
सीज़न 1 में लिली और मिगेल जिस हीरे से जुड़े खजाने की बात करते हैं, उसी से जुड़ी कहानी अब आपको सीज़न 2 में दिखाई जाएगी। अगर आपने पहले इस तरह के खजाने से जुड़ी फिल्में देखी हैं, तो इसकी कहानी में कुछ नया देखने को नहीं मिलेगा।
पॉज़िटिव और नेगेटिव पॉइंट
शो के सभी किरदार रोचक हैं। इसके ट्विस्ट एंड टर्न और एक्शन कहानी को और आकर्षक बनाते हैं। सीज़न 1 में जो आपको पसंद आया था, वह सब कुछ आपको सीज़न 2 में वैसा ही देखने को मिलता है।
कहानी में वही पुराने किरदार और उनकी अजीबोगरीब हरकतें वैसी ही दिखाई देती हैं, जैसी सीज़न 1 में थीं। सीज़न 1 की तुलना में सीज़न 2 की प्रोडक्शन क्वालिटी काफी अच्छी है। एक्शन सीक्वेंस और बीजीएम को शो में अच्छे से शामिल किया गया है।
कहानी में हमें कुछ नया देखने को नहीं मिलता। इस तरह की कहानियों पर पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं। शो की राइटिंग उतनी अच्छी नहीं है, जितनी बेहतर हो सकती थी। शो में सब कुछ होने के बावजूद आपको वह थ्रिल महसूस नहीं होता, जो इस तरह के शो में होना चाहिए था। कुछ एक्शन सीक्वेंस और ट्विस्ट एंड टर्न को छोड़कर बाकी कहानी में रोमांच पैदा करने में असफल रहती है।
निष्कर्ष
शो आपको पूरी तरह से बांधे नहीं रखता, जिस कारण इसे देखते वक्त आप कहीं-कहीं बोरियत महसूस कर सकते हैं। सीरीज़ को अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर न देखें। हमारी तरफ से इसे 5 में से 2 स्टार दिए जाते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
अभिमन्यु के प्यार में तारा हुई दीवानी,कैसे पूरा होगा इंतकाम?







