सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2, 5 दिसंबर 2024 को रिलीज की गई थी। दर्शकों को अब इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार है। जनवरी की सर्दियों में लोग अब पुष्पा 2 का मजा घर पर लेना चाह रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध होगी।
पुष्पा 2 स्ट्रीमिंग पार्टनर
2024 की सभी बड़ी फिल्मों पर नेटफ्लिक्स ने अपना अधिकार जमाया था। पुष्पा 2 के राइट्स भी नेटफ्लिक्स ने 250 करोड़ में खरीदे हैं, जो कि एक बड़ी रकम है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का पहले से ही इतना बाज़ था कि नेटफ्लिक्स को इस बात का अंदाजा था कि वो इसके कितने भी महंगे राइट्स खरीद लें, प्रॉफिट में ही रहने वाली है।
भारतीय फिल्में पूरी दुनिया में पसंद की जाती हैं और नेटफ्लिक्स दुनिया के 190 देशों में अपनी फिल्मों को स्ट्रीम करता है, जिससे इसे तगड़ा मुनाफा होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के पास दुनिया भर में सब्सक्राइबर की संख्या तकरीबन 300 मिलियन से ज्यादा है, जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म में अभी सबसे आगे दिखाई दे रहा है।
कब तक हिंदी में रिलीज होगी पुष्पा 2
पुष्पा 2 ने एक महीने पूरे होने के साथ हिंदी पट्टी में 800 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अगर बात की जाए इसके नेट कलेक्शन की, तो यह 1400 करोड़ तक पहुंच चुका है।
पुष्पा 2 को दक्षिण भारतीय भाषाओं में जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा, क्योंकि साउथ के सिनेमाघरों और ओटीटी का रन टाइम एक महीने का होता है। परंतु अगर हिंदी डब्ड की बात की जाए, तो यह दो महीने का होता है, यानी कि कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो महीने बाद ही ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है।
पुष्पा 2 को दक्षिण भारतीय भाषाओं में और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया जाना है। यह फिल्म आपको 16 जनवरी 2025 को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल सकती है।
पुष्पा 2 हिंदी डब्ड
पुष्पा 2 आपको हिंदी डब्ड में 6 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार को देखने को मिल सकती है।
कैसी है पुष्पा 2
पुष्पा 2 का लोगों में पागलपन कुछ इस तरह का था कि इसने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ पार कर लिया था। हमारी पूरी टीम जब सुबह 6 बजे का शो देखने पहुंची, तो सिनेमाघर लोगों से खचाखच भरा हुआ था। पुष्पा 2 ने अभी तक सबसे पहले एक मिलियन टिकट बुक करवाने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करवाया।
फिल्म के डायलॉग से लेकर इसके एक्शन सिक्वेंस और कहानी, ये सब इसे एक मास फिल्म नहीं, बल्कि महा मास फिल्म की कैटेगरी में लाकर खड़ा कर देता है।
अगर देखा जाए, तो पुष्पा 2, 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हिंदी बेल्ट में कमाई के मामले में इसने स्त्री 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म 3 घंटे 20 मिनट लंबी है, पर इसे देखने में मजा भी उतना ही आता है। आप इसे घर पर भी बैठकर देखेंगे, तो तालियां और सीटियां बजाने का मन करेगा, अगर आपने इसका पिछला पार्ट देखा है।
तो इस फिल्म की कहानी पुष्पा 1 से जुड़ी दिखती है। इस भाग में पुष्पा बहुत आगे निकल गया है, जहां इसने अपने दुश्मन भी बहुत बना लिए हैं, जिसमें सबसे बड़ा दुश्मन है भंवर सिंह शेखावत।
यह फिल्म आपको पूरी तरह से इंगेज करके रखती है, जिसे आप अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर इंजॉय कर सकते हैं।
READ MORE







