60 साल के हो गए आदित्य पंचोली का आज हैं जन्मदिन ,जानिये बॉलीवुड के ‘बैड बॉय’ की अनसुनी कहानियाँ

Written by: Anam
Publish On: September 21, 2025 1:39 PM (IST)
Today is Aditya Pancholi birthday

निर्मल पंचोली, जिन्हें बॉलीवुड में आदित्य पंचोली के नाम से जाना जाता है, यह फिल्म निर्माता राजन पंचोली के बेटे हैं। आज इस अभिनेता का जन्मदिन है, आज वह 61 साल के हो गए हैं।

इनका जन्म 4 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ। आदित्य पंचोली बॉलीवुड में अपने काम से कम, बल्कि विवादों से ज्यादा जाने जाते हैं। उन्हें बॉलीवुड में बैड बॉय का भी खिताब मिला। आइए जानते हैं आदित्य पंचोली से जुड़ी कुछ खास बातें।

आंखें, बागी, यस बॉस और बाजी राव मस्तानी जैसी कई हिट फिल्में

आदित्य पंचोली का फिल्मी करियर 1986 की फिल्म सूर्या से शुरू हुआ था। ये फिल्म उनके लिए स्टाररिंग रोल में थी। उसके बाद वह आतिश, जंग, यस बॉस, आंखें, बागी, बाजी राव मस्तानी और रेस 2 जैसी कई फिल्मों में नजर आए।

आदित्य ने ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में काम किया है। इसके अलावा वह कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाते भी नजर आए। एक्टर के साथ-साथ आदित्य पंचोली प्रोड्यूसर भी हैं।

कंगना रनौत के साथ लिव-इन में रह चुके

आदित्य पंचोली फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। आदित्य पंचोली बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में कई साल रहे। जबकि वह पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने फिल्मों में काम करने से पहले ही जरीना वहाब से शादी कर ली थी।

फिर उनका कई साल कंगना के साथ अफेयर रहा। कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे और एक नया घर लेने की सोच रहे थे।

बाद में उनके बीच कुछ हालात बिगड़े और 2017 में कंगना रनौत ने आदित्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उनका कहना था कि आदित्य ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। हालांकि आदित्य पंचोली ने इन सभी बातों से इनकार किया। उनका कहना था कि वह उन पर झूठे आरोप लगा रही हैं।

पत्नी जरीना और बेटे सूरज ने भी की हैं फिल्में

आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब भी एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने चितचोर, सावन को आने दो, सलाम मेम साहब, दिल धड़कने दो, और माय नेम इज खान जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। साथ ही उनके बेटे सूरज पंचोली ने सलमान खान की फिल्म हीरो से करियर की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें अवार्ड भी मिला।

पिता के साथ बेटा भी आया विवादों में

साल 2013 में जिया खान के सुसाइड की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री शॉक्ड थी और इस खबर के बाद सूरज पंचोली को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनके ऊपर जिया को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगा था। जिया खान सूरज की दोस्त थी। उनके सुसाइड नोट में कुछ ऐसा था कि सूरज शक के घेरे में आ गए थे। पर सूरज का कहना था कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। हालांकि 10 साल बाद कोर्ट के आदेश से उन्हें बरी कर दिया गया।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

पुष्पा 2 ओवर द टॉप नेटफ्लिक्स हिंदी डब्ड रिलीज डेट

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Leave a Comment