आज 5 जनवरी 2025 को ‘अक्षय कुमार’ की बिग बजट फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का पहला ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। इसके मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, निमरत कौर, सारा अली खान, वीर पहरिया और बोम्मी रैना नजर आएंगे।
अक्षय की पिछली फिल्मों की बात की जाए तो इससे पहले पिछले साल ‘सरफिरा’ फिल्म में दिखाई दिए थे, जो कि डिजास्टर रही। साल 2024 में भी अक्षय, जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आए थे। हालांकि वह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
अब देखना यह होगा कि अक्षय की स्काई फोर्स स्काई को छू पाती है या जमीन पर धड़ाम हो जाती है। हालांकि ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगी हैं, और यह चर्चा ट्रेलर की अच्छाई को लेकर नहीं, बल्कि फिल्म के कॉपी होने पर है।
क्या स्काई फोर्स फाइटर की कॉपी है
अक्षय कुमार की इस नई फिल्म के ट्रेलर को देखकर इतना तो साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मूवी में अधिकतर दृश्य लड़ाकू विमान के भीतर ही होंगे, क्योंकि फिल्म का हीरो इंडियन वायु सेना सैनिक है। ठीक इसी तरह का कॉन्सेप्ट साल 2024 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर में भी दिखाया गया था।
इस तरह की फिल्मों को क्यों नकार देती है इंडियन ऑडियंस
1- इसका मुख्य कारण यह है कि हमारे भारत में अधिकतम लोग मिडिल क्लास कैटेगरी से आते हैं, साथ ही बस और ट्रेन से सफर करते हैं। जिस कारण वे इस हवाई जहाज या लड़ाकू विमान वाले कॉन्सेप्ट से रिलेट नहीं कर पाते।
2- इस प्रकार की फिल्मों में विमान वाले सभी दृश्यों को काफी दूर से और जल्दी-जल्दी दिखाया जाता है। जिससे ज्यादातर लोग समझ नहीं पाते कि सीन में आखिर चल क्या रहा है।
3- इस तरह के कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्में हर तरह की ऑडियंस को आकर्षित नहीं कर पाती, क्योंकि इन्हें अधिकतर यंग ऑडियंस यानी यूथ ही देखते हैं, साथ ही फैमिलीज इन्हें देखने से बचती हैं। जिससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी नेगेटिव प्रभाव पड़ता है।
फिल्म का ओवर बजट होना
अधिकतम इस कॉन्सेप्ट पर बनी सभी फिल्में एवरेज या डिजास्टर की कैटेगरी में ही रहती हैं, जिसका एक बड़ा कारण फिल्म का बजट है। क्योंकि इस तरह की फिल्में बनाने के लिए असली लड़ाकू विमान का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो कि फिल्म के बजट को ओवर कर देता है।
जैसा कि इस कॉन्सेप्ट पर बनी पिछली फिल्म फाइटर के साथ हुआ था। जिसका बजट तकरीबन 250 करोड़ रुपये था और फिल्म ने केवल 358 करोड़ रुपये का कुल बिजनेस किया, हालांकि अच्छी कमाई करने के बावजूद भी यह फिल्म एवरेज कैटेगरी में ही शामिल रही।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
शाहिद कपूर की 3 नई फिल्मों का धमाका जानें कौनसा साउथ स्टार उनके साथ मचाएगा धूम







