9 जनवरी 2025
रेखाचित्रम
आसिफ अली और अनस्वरा राजन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, जिसके निर्देशक हैं जोइन टीचर और कहानी के सह-लेखक हैं जॉन मंथ्रिकल, रामू सुनील। मलयालम भाषा की इस फिल्म की कहानी थ्रिलिंग ड्रामा पर आधारित है, जिसमें आपको एक ऐसे इंस्पेक्टर की कहानी देखने को मिलेगी, जो ड्यूटी पर ऑनलाइन जुआ खेलने की वजह से सस्पेंड कर दिया जाता है। लेकिन सिस्टम को एक बार फिर उसकी जरूरत पड़ती है, जब 40 साल पुरानी एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए एक योग्य डिटेक्टिव की आवश्यकता होती है। थ्रिलर, मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी यह कहानी आपको 9 जनवरी 2025 को थिएटर में देखने को मिलेगी।
10 जनवरी 2025
नोस्फेरातु
फैंटेसी हॉरर और सस्पेंस वाली यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को अमेरिका में रिलीज हो चुकी है और अब यह भारत में थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे प्रेमी जोड़े के साथ आगे बढ़ती है, जो वास्तव में आम मनुष्य की तरह नहीं हैं। प्रेमिका प्रेतवाधित है, जबकि प्रेमी एक पिशाच है। डर और रहस्य से भरी यह कहानी आपको 10 जनवरी 2025 को थिएटर में देखने को मिलेगी।
संतोष
संतोष नाम की यह फिल्म 17 जुलाई 2024 को फ्रांस में रिलीज हो चुकी थी। एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी यह एक इंट्रेस्टिंग कहानी है। हिंदी भाषा की इस फिल्म में एक विधवा की कहानी दिखाई गई है, जिसके पति की मृत्यु के बाद उसे अपने पति की पुलिस इंस्पेक्टर की नौकरी मिल जाती है। इस वजह से संतोष को उत्तर भारत के ग्रामीण इलाकों में ड्यूटी पर जाना पड़ता है। नारी सशक्तिकरण को दर्शाती यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म की डायरेक्टर और सह-लेखिका हैं संध्या सुरी। 7.1 स्टार रेटिंग वाली इस फिल्म में आपको शहाना गोस्वामी, सुनीता राजवर और प्रतिभा अवस्थी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।
गेम चेंजर
एस. शंकर द्वारा निर्देशित और साईं माधव बुर्रा, राजेंद्र सप्रे द्वारा लिखित यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें एक ईमानदार आईएएस अधिकारी की ड्यूटी को चुनौतियों के साथ निभाने की कहानी दिखाई गई है। 10 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली यह फिल्म फैन्स के लिए मोस्ट अवेटेड है।
फतेह
2 घंटे 30 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म, सोनू सूद के निर्देशन और सह-लेखन में बनी है, जो 10 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। इसमें मुख्य कलाकार के रूप में भी सोनू सूद नजर आएंगे। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस, विजय राज, दिव्यendu भट्टाचार्य, शिव ज्योति राजपूत, नसीरुद्दीन शाह जैसे बेहतरीन कलाकार भी इस फिल्म की कास्ट में शामिल हैं। शक्ति सागर और जी स्टूडियोज द्वारा बनाई गई इस फिल्म की शूटिंग अमृतसर, पंजाब में की गई है। इस हफ्ते धूम मचाने वाली फिल्मों में से यह भी एक है।
राहेल
मलयालम भाषा में बनी यह फिल्म, जिसका प्रोडक्शन बादुशा प्रोडक्शन हाउस और पेन एंड पेपर क्रिएशंस द्वारा किया गया है, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में शामिल है। फिल्म के निर्देशक हैं आनंदिनी बाला और कहानी लिखी है राहुल मनप्पट और अब्रिड शाइन ने। फिल्म के मुख्य कलाकारों में विनीत थट्टील डेविड, जफर इडुक्की और कला भवन शाजोहन जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। यह फिल्म भी 10 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होगी।
संगीत मनमपमान
मराठी भाषा में बनी यह फिल्म, जिसका प्रोडक्शन जियो स्टूडियोज और श्री गणेश मार्केटिंग प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है, एक म्यूजिकल ड्रामा है। फिल्म का निर्देशन सुबोध भावे ने किया है। कहानी लिखी है परजक्त देशमुख, शिरीष गोपाल देशपांडे, ऊर्जिता देशपांडे ने। कलाकारों में आपको अर्चना निपनकर, सुबोध भावे, उपेंद्र लिमये, वैदेही परशुरामी और शैलेश दातार जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
मोम तने नहीं समझे
10 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली यह गुजराती फैमिली ड्रामा है, जिसका प्रोडक्शन उज्जवल यात्रा प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग यूके में की गई है। फिल्म की कहानी के लेखक हैं राधेश्याम और निर्देशन दिया है धर्मेश मेहता ने। एक इमोशनल फैमिली ड्रामा, जिसमें एक ऐसे कपल की कहानी दिखाई गई है, जो लंदन में रहते हैं, लेकिन अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जुड़े संस्कार देना चाहते हैं। इसके लिए यह दंपति हर प्रयास करता है। यहां तक कि अश्का नाम की फिल्म की मुख्य फीमेल किरदार अपनी नौकरी और करियर छोड़कर बच्चों की देखभाल में लगी रहती है।
इक्कीस
यह बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसकी कहानी 1971 के युद्ध से जुड़ी हुई है। फिल्म दिखाती है कि कैसे सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल 1971 के युद्ध के लिए खुद को समर्पित कर चुके थे। इस फिल्म के निर्देशक और सह-लेखक हैं श्रीराम राघवन। मुख्य कलाकारों में आपको जयदीप अहलावत, धर्मेंद्र, नमस्ते नंदा, एकावली खन्ना, श्री विश्नोई जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होगी।
छूमंतर
कन्नड़ भाषा की यह फिल्म, जिसकी कहानी हॉरर से भरी हुई है, 10 जनवरी 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी चार दोस्तों पर आधारित है, जो एक खजाने की तलाश में एक मॉर्गन हाउस में घुस जाते हैं। आजादी से पहले यह मॉर्गन हाउस ब्रिटिश कर्मचारियों के लिए बनाया गया था। सदियों पुराने इस हाउस में घुसने के बाद इन लोगों को किस तरह की डरावनी गतिविधियों का सामना करना पड़ता है, यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।
संजू वेड्स गीता 2
रचिता राम, रंगायना रघु, साधु कोकिला, रागिनी द्विवेदी, श्रीनगर किट्टू और चेतन कुमार की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म, जिसे नागशेखर ने निर्देशित किया है और कहानी लिखी है चक्रवर्ती ने। कन्नड़ भाषा की यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होगी।
पाटलीगुंजर पुतुल खेला
बंगाली भाषा में बनी यह कॉमेडी फिल्म, जिसका प्रोडक्शन जालान प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है, बहुत जल्द थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है। कॉमेडी से भरी यह फिल्म आपको एक अलग लेवल का एंटरटेनमेंट देगी, जिसमें सोहम मजूमदार, द्वितिया प्रिया राय, परम बनर्जी, मानसी सिन्हा, रजताभ दत्ता जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
2K लव स्टोरी
सुसीन्थिरन द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में मुख्य भूमिका में वी. जय प्रकाश, बाला सरवनन, सिंगमपुली नजर आएंगे। यह इस हफ्ते की अपकमिंग फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी एक शादीशुदा फोटोग्राफर के जीवन को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करती है। सिटीलाइट पिक्चर्स द्वारा बनाई गई यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होगी।
वनंगन
बाला जैसे निर्देशक द्वारा निर्देशित और लिखित यह तमिल भाषा की फिल्म है, जिसे वी स्टूडियोज और वी हाउस प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया गया है। यह ड्रामा फिल्म है, जिसमें अरुण विजय, मायिल्सामी, छाया देवी, समुथिराकानी, जॉन विजय, रोशनी प्रकाश जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी 10 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होगी।
एनु स्वन्थम पुण्यालान
कॉमेडी, थ्रिलर और फैंटेसी वाली यह फिल्म, जिसके निर्देशक महेश मधु हैं और कहानी लिखी है श्याम जी. एंटनी ने, इस हफ्ते की अपकमिंग फिल्मों में से एक है। इसमें आपको अर्जुन अशोकन, अल्ताफ सलीम, अनस्वरा राजन जैसे बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से थॉमस नाम के किरदार के जीवन पर आधारित है। थॉमस एक पुजारी है, जो अपनी मां की आज्ञा का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक महिला अपनी परेशानियों से निपटने के लिए चर्च में बनी एक हवेली में घुस जाती है। आगे क्या होगा, यह सब घटनाएं किस तरह की और नई परेशानियों को खड़ा करेंगी, यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी, जो 10 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होगी।
ओपोरिचितो
जयदीप मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी लिखी है पद्मनाभ दास गुप्ता ने। बंगाली भाषा में बनी इस फिल्म में आपको मुख्य कलाकारों के रूप में रित्विक चक्रवर्ती, अनिर्बन चक्रवर्ती, सौमी जोनाशिनी, जेमी हमफ्री, ईशा शाह, सौरभ भट्टाचार्य, कमलेश्वर मुखर्जी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म में खूब सारे एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। एसके मूवीज और पैशनेट प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होगी।
मद्रासकारण
तमिल भाषा की फिल्म मद्रासकारण, जिसकी कहानी दो अलग-अलग प्रकृति वाले व्यक्तियों के बीच की नोकझोंक पर आधारित है, यह दर्शकों के सामने दिखाने की कोशिश करती है कि कैसे किसी रिश्ते में छोटी सी दरार भी एक व्यापक और भयावह बदलाव ला सकती है। बाला मोहन दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आपको सेन निगम, ऐश्वर्या दत्ता, निहारिका कोनिडेला, कल्यारासन, करुणास, पंडियाराजन जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी 10 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होगी।
शांतम राथिरील
जयराज द्वारा निर्देशित यह फिल्म, जिसकी कहानी एक फैमिली ड्रामा पर आधारित है। मलयालम भाषा में बनी इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको ईस्टर अनिल, सिद्धार्थ भारतन और कृष्ण गोकुल जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होगी।
भग्यलोखी
मैनाक भौमिक द्वारा निर्देशित यह बंगाली भाषा की फिल्म, 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। इस ड्रामा फिल्म में आपको रित्विक चक्रवर्ती, सोलंकी राय, स्वस्तिका दत्ता, सुब्रत विमल गिरी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी के लेखक भी मैनाक भौमिक हैं।
फुरलो
पंजाबी भाषा में बनी यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका रनिंग टाइम लगभग 2 घंटे 7 मिनट है। फिल्म की कहानी लिखी है गुरचरण सिंह रटोल और परमिंदर सिंह ने। विक्रम ग्रोवर का निर्देशन आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा। कहानी में एक खाद्य निरीक्षक की कहानी दिखाई गई है, जो रिश्वत और भ्रष्टाचार से विचलित हो जाता है। मुख्य कलाकारों में आपको पंजाबी सिनेमा के गुरप्रीत घुग्गी, लव गिल, मनवीर राय, गुरिंदर माखना और हनी मट्टू जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी, जो आपके नए साल के इस पहले हफ्ते को एंटरटेनमेंट से भर देगी।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
नोहा और निक की कहानी का नया मोड़ जल्द ही देखने को मिलेगा हिंदी में







