Velociraptor Hindi Review: डायनासोर की दुनिया में है इंटरेस्ट,तो देखें ये फिल्म

Written by: Arshi
Publish On: September 21, 2025 2:24 PM (IST)
Velociraptor Hindi Dubb Review

2020 में एक चीनी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका रनिंग टाइम लगभग 2 घंटे के आसपास है। यह फिल्म एडवेंचर, हॉरर, एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस चीनी फिल्म की इनिशियल रिलीज 19 जून 2020 को की गई थी।

इसे अब हिंदी डब में दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है। हिंदी के साथ-साथ यह फिल्म आपको तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी देखने को मिल जाएगी। एडवेंचर, हॉरर और थ्रिलर से भरी यह फिल्म आपको कब और कहां देखने को मिलेगी, कैसी है फिल्म की कहानी, क्या यह फिल्म आपका कीमती समय डिजर्व करती है, आइए जानते हैं इन सब सवालों के जवाब।

वेलोसिरेप्टर मूवी स्टोरी

इसकी कहानी की शुरुआत प्लेन में सवार कुछ ऐसे साइंटिस्ट्स के ग्रुप के साथ होती है, जो एक प्रोफेसर की तलाश में घने जंगल की सैर कर रहे होते हैं। कहानी में ट्विस्ट आपको तब देखने को मिलेगा, जब यह प्लेन क्रैश होकर घने जंगल में गिर जाता है।

प्लेन में सवार सभी साइंटिस्ट्स इस घने जंगल में सरवाइव करने के लिए अपनी इनर एनर्जी को और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग बनाने की कोशिश में लगे हैं। वेलोसिरेप्टर की कहानी और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग तब होती है, जब उस जंगल में इन साइंटिस्ट्स का सामना खतरनाक डायनासोर के साथ होता है।

कहानी की मेन थीम यही है कि किस प्रकार साइंटिस्ट्स का यह ग्रुप डायनासोर से खुद को सुरक्षित कर पाएगा। क्या ये लोग जिंदा वापस अपने घर पहुंचेंगे, या फिर इस जंगल के ही होकर रह जाएंगे। ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

कब और कहां देखें?

2020 में रिलीज हुई इस थ्रिलर, सस्पेंस, हॉरर और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की हिंदी डबिंग अब जियोहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। “वेलोसिरेप्टर” नामक इस चीनी फिल्म का हिंदी नाम “डायनासोर वर्ल्ड” है।

फिल्म के माइनस और प्लस पॉइंट

फिल्म की कहानी तो बहुत ही यूनिक है, जैसे डायनासोर के साथ जोड़कर प्रस्तुत किया गया है, लेकिन जिस तरह की प्रोडक्शन क्वालिटी इस फिल्म को चाहिए थी, वह देने में मेकर्स बिल्कुल भी कामयाब नहीं रहे हैं।

किसी भी फिल्म को बनाने के लिए एक अच्छी कहानी के साथ-साथ फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी भी बहुत ज्यादा वैल्यू रखती है। इस फिल्म में आपको बहुत ही खराब प्रोडक्शन क्वालिटी देखने को मिलेगी।

जिस तरह के बड़े-बड़े डायनासोर इस फिल्म में दिखाए गए हैं, उसके हिसाब से एक अच्छा वीएफएक्स इफेक्ट इस फिल्म को चाहिए था, जो बिल्कुल भी नहीं मिला है। यह फिल्म का एक माइनस पॉइंट है, जिसकी वजह से एक अच्छी कहानी होने के बाद भी यह आपको बिल्कुल भी मजा नहीं देगी।

बात करें अगर फिल्म के प्लस पॉइंट की, तो एक्टर्स की एक्टिंग, आपसी तालमेल, एक्टर्स के बीच की कनेक्टिविटी सब कुछ इसे अनोखा बनाते हैं। अगर थोड़ा सा प्रोडक्शन क्वालिटी को बढ़ा दिया जाता, तो यह एक बेहतरीन फिल्म बनकर तैयार हो सकती थी, लेकिन जिस तरह की लो क्वालिटी का इस्तेमाल फिल्म के प्रोडक्शन में किया गया है, मेकर्स ने इस फिल्म को पूरी तरह से डुबो दिया।

निष्कर्ष

थ्रिलर, सस्पेंस, एडवेंचर, हॉरर और मिस्ट्री से भरी यह फिल्म आपके सामने बेहतरीन कहानी पेश करती है, लेकिन फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी बिल्कुल भी इसकी कहानी और एक्टर्स की एक्टिंग को जस्टिफाई नहीं करती। इस चीनी फिल्म को फिल्मीइंडिया की तरफ से पांच में से दो स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

मैक्स मूवी: हिंदी डब्ड ओटीटी रिलीज और फिल्म की पूरी जानकारी

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment