हाउंड्स हिल
नेटफ्लिक्स पर 8 जनवरी से पोलिश मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज “हाउंड्स हिल” को हिंदी में रिलीज़ किया जा रहा है। मिनी सीरीज होने के कारण इसकी कहानी को इसी सीजन में खत्म कर दिया जाएगा।
फिल्म की कहानी एक ऐसे राइटर की है जो 20 साल बाद अपने होम टाउन में लौट कर आया है। जब यह अपने घर पर पहुँचता है तो इसके द्वारा लिखी गई एक किताब के लिए इसे ब्लैकमेल किया जाता है।
अब यह ब्लैकमेल करने वाला कोई हत्यारा है या इसका कोई अपना दोस्त, इन सभी बातों को पता लगाने इसके पति आते हैं जो एक पत्रकार के रूप में पेश किए गए हैं। इस पूरी वेब सीरीज में कौन-कौन से छिपे हुए राज बाहर निकलते दिखाई देते हैं, यह सब आपको वेब सीरीज देख कर ही पता करना होगा।
इस मिनी सीरीज को 8 जनवरी, दोपहर एक बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाना है। अगर आपको इस तरह की रहस्य और हॉरर फिल्में देखना पसंद है तो आप इसे अपना टाइम दे सकते हैं। इस मिनी सीरीज में मातेउश कोस्स्युकिएविच, रॉबर्ट विएकिएविच और यास्मिना पोलक दिखाई देंगे।
फेक प्रोफाइल 2
नेटफ्लिक्स पर फेक प्रोफाइल का पहला भाग 2023 में रिलीज़ किया गया था, इसको निर्देशक ‘पाब्लो इयानेस’ ने बनाया है जिन्होंने ‘साला दे एनसायो’, वीडियो क्यूब और नो तेंगास मिएदो जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं।
फेक प्रोफाइल को दस एपिसोड के साथ रिलीज़ किया गया था, जिसकी लंबाई 35 से 45 मिनट के बीच की थी। अब इसकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए एक बार फिर इस फिल्म के मेकर इसका दूसरा सीजन लाने जा रहे हैं। यह सीजन 2 भी हमें पहले सीजन की तरह ही दस एपिसोड में दिखाई देगा।
सीरीज में एक दूसरे के साथ धोखा देते एक प्रेमी जोड़े की कहानी देखने को मिलेगी। ये दोनों अपने आने वाले समय के लिए एक दूसरे को धोखा देते नज़र आएंगे। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि पहले सीजन की तरह ही यह सीजन भी दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ता दिखाई देगा या नहीं। इस शो के लिए नेटफ्लिक्स ने बहुत चालाकी के साथ इसका ट्रेलर लगभग डेढ़ साल के बाद रिलीज़ कर दिया।
आप फेक प्रोफाइल के सीजन 2 को हिंदी डबिंग के साथ 8 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे से रिलीज़ होता हुआ देख सकेंगे।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
150 से भी ज़ादा फिल्मे और हॉलीवुड मे सबसे ज़ादा फिल्मे करने वाले यह एक्टर जो आज हमारे बीच नहीं










