Match Fixing Trailer: कश्मीर और आतंकवाद को दर्शाती मैच फिक्सिंग।

Written by: Arslan
Publish On: September 21, 2025 10:17 PM (IST)
Match fixing movie trailor breakdown hindi

जैसा कि आप जानते हैं, ज़ी नेटवर्क कश्मीर मुद्दों पर बनी फिल्मों को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए हमेशा उत्सुक रहता है, और ऐसी फिल्मों को बढ़ावा भी देता है। हाल ही में आई कश्मीर फाइल्स के बाद अब ज़ी लेकर आ रहा है फिल्म ‘मैच फिक्सिंग’, जिसका पहला ट्रेलर अभी कुछ ही घंटे पहले रिलीज़ कर दिया गया है। इसके मुख्य किरदारों में विनीत कुमार सिंह, मनोज जोशी, राज अर्जुन जैसे कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी आतंकवादियों द्वारा किए जाने वाले हमले पर आधारित है।

मैच फिक्सिंग ट्रेलर ब्रेकडाउन

फिल्म की कहानी उसी प्रकार से दिखाई देती है, जिस तरह कश्मीर आतंकवाद मुद्दे पर बनी सभी फिल्मों में होता है। जिसमें एक आतंकवादी ग्रुप है, जो हमले का प्लान बना रहा है। और यह हमला दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में किया जाना है। अब कैसे भारतीय सेना इस हमले को रोकती है, और आतंकवादियों को पकड़ती है, यही सारी चीजें फिल्म में दिखाई गई हैं। जिसमें विनीत कुमार सिंह हैं, जिन्हें आपने इससे पहले ‘मुक्काबाज़’ में देखा होगा। अब देखना यह होगा कि क्या वे इस फिल्म में भी अपना कमाल और एक्टिंग का जौहर उसी तरह दिखा पाएंगे या नहीं।

फिल्म रिलीज़ डेट

पहले इस फिल्म को 15 नवंबर 2024 के दिन रिलीज़ किया जाना था, पर कुछ कारणों से इसे टाल दिया गया। और अब यह मूवी 10 जनवरी 2025 के दिन, यानी आने वाले शुक्रवार को रिलीज़ की जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने इसके प्रमोशन में काफी देरी कर दी, और अब रिलीज़ से एक हफ्ते पहले मैदान में उतरे हैं।

फिल्म के बुलेट प्वाइंट

मूवी के मेकर्स ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, मैच फिक्सिंग बहुत सारे कारणों से अपनी कैटेगरी की फिल्मों से काफी अलग है। जिसमें बहुत सारे मुद्दों को एक साथ कवर किया गया है। स्टोरी ‘अविनाश पटवर्धन’ के किरदार पर मुख्य रूप से फोकस करती है। अब देखना यह है कि इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर मैच फिक्सिंग क्या कमाल दिखा पाती है। इस फिल्म के रिव्यू के लिए बने रहें जियोहॉटस्टार पर।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment