100 करोड़ के बजट मे मार्टिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने किया हैरान फ़िल्म गिरी धड़ाम,क्या बना पाएंगे दोबारा पेन इंडिया फिल्म ?

Written by: Anam
Publish On: September 21, 2025 10:27 PM (IST)
martin movie total collection till now

कन्नड़ मूवी मार्टिन 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, इस फ़िल्म का निर्देशन एपी अर्जुन ने किया था, सिनेमा में आने से पहले दर्शकों को इस फ़िल्म से काफ़ी उम्मीदें थीं, पर हाई बजट में बनी इसकी कलेक्शन को सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। इस के मेन लीड रोल में ध्रुवा सरजा थे, जिन्होंने आईपीएस ऑफिसर अर्जुन सक्सेना और मार्टिन दोनों किरदार निभाए।

मार्टिन मूवी कुल बजट

सबसे पहले जानते हैं कि फ़िल्म के निर्माताओं ने इस पर कितना पैसा खर्च किया, मार्टिन मूवी का कुल बजट लगभग 100 करोड़ बताया जा रहा है, और थिएट्रिकल बजट 60 करोड़ लगभग है, जिस वजह से मेकर्स को इस फ़िल्म से काफ़ी उम्मीदें थीं, पर इस फ़िल्म ने सिनेमाघरों में आते ही सबको हैरान कर दिया, फ़िल्म अपने बजट को छूने में भी असमर्थ रही।

मार्टिन मूवी कलेक्शन

इस के कलेक्शन की बात करें तो मार्टिन ने रिलीज़ के पहले दिन 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया, रिलीज़ के दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट हुई और दूसरे दिन सिर्फ 5 करोड़ का कलेक्शन करती नज़र आयी, वहीँ बात करें तीसरे दिन की तो इस ने रिलीज़ के तीसरे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया और संघर्ष करती नजर आयी, चौथे दिन और भी बुरा हाल था, चौथे दिन का कलेक्शन मात्र 1.35 करोड़ रह गया, वहीँ रिलीज़ के पांचवें दिन 1 करोड़ और छठे दिन केवल 0.8 करोड़ था।

इस का कलेक्शन दिन ब दिन गिरता चला गया, पहले हफ्ते का कलेक्शन 19.62 करोड़ रहा, आठवें दिन 0.38 करोड़, नौवें दिन में 0.42 करोड़ और दसवें दिन 0.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

टोटल इंडिया कलेक्शन

इस तरह से इस ने 10 दिनों में टोटल 20.87 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन किया।

ग्रॉस कलेक्शन

मार्टिन ने टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में 24.63 करोड़ कमाए।

ओवरसीज़ कलेक्शन

10 दिनों में ओवरसीज़ में 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 10 दिनों में 27.13 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

कहाँ रह गयी कमी

यह फ़िल्म भारत और पाकिस्तान पर आधारित है, और भारत और पाकिस्तान पर एक ही पटकथा पर इतनी फ़िल्में बन गयी हैं, कि अब दर्शक बोर होने लगे हैं, अब उन्हें कुछ नया चाहिए, साथ ही फ़िल्म को गोल गोल बहुत घुमाया गया, जहाँ एक पल में हीरो पाकिस्तान में है, तो वहीँ दूसरी तरफ भारत में, प्लॉट में क्लैरिटी नज़र नहीं आयी, वहीँ यह फ़िल्म एक्शन फ़िल्म कम और स्लो मोशन फ़िल्म ज़्यादा लग रही थी, इसके बीजीएम और सिनेमैटोग्राफी में भी सुधार की जरूरत थी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 कहां देखें?

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment