फराह खान, जिनका पूरा नाम फराह अदीबा खान है, बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर हैं। फराह का जन्म 9 जनवरी 1965 में हुआ था, और वह अब 60 साल की हो चुकी हैं।
फराह के पिता कामरान खान एक फिल्म निर्माता थे, और उनके भाई साजिद खान डायरेक्टर और अभिनेता हैं। फराह आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन जरूर हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें लोगों से मदद लेनी पड़ती थी। अपनी काबिलियत के दम पर आज वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती हैं। आज फराह के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
पिता की फिल्म फ्लॉप होने से आ गई थी गरीबी
फराह खान, जो आज ऐशो-आराम की जिंदगी जी रही हैं, यह सब उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया है। एक समय था जब उन्होंने बहुत धक्के खाए। हालात तब बिगड़े थे जब उनके पिता की बनाई हुई फिल्म ‘ऐसा भी होता है’ फ्लॉप हो गई। इस फिल्म के लिए उनके पिता के तीन फ्लैट और यहाँ तक कि उनकी माँ के गहने भी बिक गए थे।
उनके पास सिर्फ एक छोटा सा मकान बचा था, और बहुत गरीबी आ गई थी। इसके बाद उनके पिता ने शराब पीना शुरू कर दिया, और उसी की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। जब उनके पिता का इंतकाल हुआ, तो अंतिम संस्कार के लिए भी मांगकर पैसे इकट्ठा किए गए। जैसे-तैसे वह मुश्किल वक्त निकला।
एक्टिंग से कोरियोग्राफर और डायरेक्टर बनने का सफर
फराह ने स्कूल के समय से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 1985 में आई फिल्म ‘फासले’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, उनका झुकाव कोरियोग्राफी की तरफ ज्यादा था, और उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर 1992 की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के गानों से शुरुआत की। इस फिल्म के लिए मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को लिया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया, और यह सुनहरा मौका फराह को मिल गया। इसके बाद फराह ने कई फिल्मों के गानों में अपनी कोरियोग्राफी का जादू दिखाया, और आज वह 100 से भी ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी कर चुकी हैं।
बात करें फराह के डायरेक्टर बनने के सफर की, तो उन्होंने बतौर डायरेक्टर 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूँ ना’ से शुरुआत की, और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में काम किया, जो उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी। इसके बाद उन्होंने ‘तीस मार खान’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में भी डायरेक्शन किया है।
कितनी है फराह खान की कुल संपत्ति
फराह ने अपने जीवन में बहुत ज्यादा परेशानियाँ उठाईं और दिक्कतों का सामना किया। अपनी मेहनत के दम पर आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके घर में उनके पति शिरीष कुंदर और तीन बच्चे हैं।
अपने करियर में उन्होंने बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर काफी पैसा कमाया है। उनकी कुल संपत्ति की बात करें, तो अंदाजन फराह 250 से 300 करोड़ की मालकिन हैं। फराह एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये लेती हैं, जो किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Lockerbie Hindi Review: एक सच्ची घटना पर आधारित दिल दहला देने वाली सीरीज हिंदी में जियो सिनेमा पर







