58 की उम्र का हुआ, यह ऑलराउंडर बॉलीवुड स्टार, खुद का प्रोडक्शन हाउस भी ईजाद किया।

Written by: Anam
Publish On: September 21, 2025 10:44 PM (IST)
Farhan akhtar birthday biography and his achivements

बॉलीवुड का एक ऐसा स्टार जो ऑलराउंडर है, जिसने एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन, सिंगिंग, फिल्म मेकिंग, स्टोरी राइटिंग और यहाँ तक कि लिरिक्स राइटिंग में भी अपना जौहर दिखाया है।

हम बात कर रहे हैं मशहूर लेखक जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर की। फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 में मुंबई में हुआ था। आज फरहान अख्तर का जन्मदिन है और वह आज 51 साल के हो गए हैं। फरहान के जन्मदिन के मौके पर आज हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें अपने आर्टिकल में बताने वाले हैं।

सौतेली माँ से गहरा रिश्ता

फरहान अख्तर की माँ का नाम हनी ईरानी है, जिनका तलाक जावेद अख्तर से 1985 में हो गया था। उसके बाद जावेद अख्तर ने मशहूर अभिनेत्री शबाना आज़मी से शादी कर ली। साथ ही फरहान की एक बहन जोया अख्तर भी हैं, जो उनकी पहली माँ से हैं। जोया पेशे से एक स्टोरी राइटर और डायरेक्टर हैं। हालांकि, दोनों भाई-बहन का रिश्ता शबाना आज़मी से काफी अच्छा है।

दो बच्चों के बाद पहली पत्नी से लिया तलाक

फरहान अख्तर की पहली पत्नी का नाम अधुना भवानी था, जिनसे उन्होंने साल 2000 में शादी की थी। अधुना से फरहान की दो बेटियाँ हैं, जिनका नाम शाक्या और अकीरा है। शादी के 17 साल बाद इन दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। फरहान और अधुना ने आपसी सहमति से 2017 में ही तलाक ले लिया था।

हालांकि, फरहान ने यह भी कहा कि उनके लिए इस रिश्ते को खत्म करना आसान नहीं था, जिसका सीधा असर उनकी बेटियों पर भी पड़ेगा। फरहान अख्तर ने तलाक के 4 साल बाद 21 फरवरी 2021 को शिवानी दांडेकर से दूसरी शादी की। शादी से कुछ समय पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था।

17 की उम्र से करियर की शुरुआत की

फरहान अख्तर अपने पिताजी की ही तरह बचपन से ही काफी टैलेंटेड थे, या फिर यूँ कहें कि फरहान मल्टी-टैलेंटेड बॉय थे। फरहान ने अपने पिता की पहचान का फायदा उठाकर कोई भी काम नहीं किया। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया था। साल 1991 में आई फिल्म लम्हे में फरहान ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।

बात करें उनके निर्देशन की, तो 2001 में आई फिल्म ‘दिल चाहता है’ से बतौर निर्देशक काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई और इससे फरहान को एक अलग पहचान मिली, साथ ही इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला।

अब बात करें उनके एक्टिंग करियर की, तो साल 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन में फरहान ने अपने हुनर का जलवा दिखाया। इसके बहुत सारे गानों को इन्होंने खुद ही अपनी आवाज़ दी थी। इसमें फरहान को एक्टिंग करता देख फैंस काफी ज्यादा खुश हुए थे। फिल्म रॉक ऑन को नेशनल अवार्ड भी मिला था।

खुद की प्रोडक्शन कंपनी का किया निर्माण

फरहान अख्तर को मल्टी-टैलेंटेड कहा जाता है, वह शायद इसलिए क्योंकि वह हर क्षेत्र में माहिर हैं। जहाँ उनकी एक्टिंग और सिंगिंग के सभी दीवाने हैं, तो वहीं वे एक बेहतरीन फिल्म मेकर भी हैं। इन्होंने 1999 में रितेश सिधवानी के साथ मिलकर अपनी खुद की प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के नाम से शुरू की थी। उनकी इस अचीवमेंट से जावेद अख्तर काफी खुश हुए थे।

सफल फिल्म निर्माता में शुमार

एक्टिंग, डायरेक्शन और सिंगिंग के साथ-साथ फरहान एक अच्छे फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का प्रोडक्शन बहन जोया अख्तर के साथ मिलकर किया था। और यही नहीं, फिल्म में फरहान कास्ट के रूप में अभिनय करते हुए भी नज़र आए थे।

साल 2011 में ही फरहान ने एक और फिल्म में बतौर प्रोड्यूसर काम किया, जो कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म डॉन 2 थी। इसके बाद फरहान की और भी कई फिल्में बतौर प्रोड्यूसर आईं, जिनमें फुकर, बंगिस्तान, बार बार देखो, फुकर रिटर्न्स, रईस और तलाश जैसी फिल्में शामिल हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Farha khan Birthday: गरीबी मे बिताये दिन जेब मे थे 30 रूपये आज बॉलीवुड की शान हैं फरहा खान।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment