51 के हुए रितिक रोशन,पूरे होने जा रहे करियर के 25 साल

Written by: Anam
Publish On: September 21, 2025 10:49 PM (IST)
Hrithik Roshan birthday biography and career achievements

बॉलीवुड के खूबसूरत अभिनेता और फेमस डांसर ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 10 जनवरी 1974 में हुआ था और आज वह पूरे 51 साल के हो गए हैं।

मशहूर एक्टर राकेश रोशन, ऋतिक रोशन के पिताजी हैं। हालांकि 2024 में वह अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर काफी चर्चाओं में बने रहे। ऋतिक की पिछले साल आई फिल्म वॉर जो काफी हिट रही और इसकी अगली कड़ी यानी वॉर 2 को जल्द ही सिनेमाघरों में लाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग जारी है और वह अपनी इस आने वाली मूवी के कारण आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं।

कौन हैं सबा आजाद

सबा आजाद, जिनका असली नाम सबा सिंह ग्रेवाल है, एक इंडियन एक्ट्रेस, थिएटर डायरेक्टर साथ ही म्यूजिशियन भी हैं। सबा को नई पहचान तब मिली जब से वह ऋतिक रोशन के साथ चर्चाओं में आईं। ऋतिक रोशन ने अपनी पत्नी सुजैन से डाइवोर्स के बाद सबा आजाद के साथ नजदीकियां बनाईं। यह दोनों आए दिन मीडिया की नजरों में आते थे, उन्हें एज डिफरेंस होने के कारण लोगों द्वारा काफी ट्रोल भी किया गया।

चर्चाओं में है वॉर 2

ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, जहां एक ओर उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हैं वहीं दूसरी तरफ डांस मूव्स के सभी फैंस हैं।

2 अक्टूबर 2019 को आई फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन के एक्शन सीन को देखकर सिनेमाघरों में शोर मच गया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी और अब फैंस ‘वॉर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। साथ ही ऋतिक रोशन के दमदार लुक और एक्शन सींस को देखने के लिए भी फैंस बेचैन हैं। वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं।

14 जनवरी को पूरे होंगे करियर के 25 साल

ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत 14 जनवरी 2000 में की थी। इस फिल्म में यह बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ नजर आए थे, जो कि ऋतिक के करियर की डेब्यू फिल्म थी यानी पहली। यह फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ थी, जो हिट हुई जिससे उनके करियर को जबरदस्त उछाल मिला।

इसके बाद ‘फिजा’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘यादें’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ के साथ एक के बाद एक फिल्म आती गई और 14 जनवरी 2025 को उनके करियर के 25 साल पूरे होने वाले हैं। अपने 25 साल के करियर में ऋतिक रोशन ने कई सुपरहिट फिल्में कीं। बात करें उनकी हिट फिल्मों की तो इसमें ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कोई मिल गया’, ‘जोधा अकबर’, ‘क्रिश’, ‘धूम 2’, ‘अग्निपथ’ और ‘वॉर’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

एचआरएक्स के हैं मालिक

एक्टिंग के साथ-साथ ऋतिक रोशन ने 2013 में क्लॉथिंग ब्रांड भी लॉन्च किया जिसे आप एचआरएक्स के नाम से जानते हैं। इस ब्रांड में फिटनेस और लाइफस्टाइल के अकॉर्डिंग क्लॉथ्स मिलते हैं। इसकी शुरुआत ऋतिक रोशन के साथ-साथ सिद्धांत शाह, कमल पुनवानी और अफसर जैदी ने की।

एचआरएक्स केवल क्लॉथ्स ही नहीं बल्कि जूते और फिटनेस एक्सेसरीज भी बेचता है। उनकी साझेदारी की बात करें तो यह मिंत्रा शॉपिंग ऐप से कनेक्ट है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

हिमेश रेशमिया की बैडअस रविकुमार: IMDb पर धमाकेदार सफलता 2024

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Leave a Comment