On Call Hindi Review: आपातकालीन सुरक्षा कर्मियों की थ्रिलिंग कहानी,आपके रोंगटे खड़े कर देगी

Written by: Arshi
Publish On: September 21, 2025 11:06 PM (IST)
On Call Review hindi

इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर छप्पर फाड़ कर कंटेंट रिलीज़ किया गया है ऐसे में प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर भी एक क्राइम थ्रिलर एक्शन ड्रामा से भरपूर वेब सीरीज़ रिलीज़ की गई।

जिसमें आपको एक इंट्रेस्टिंग कहानी दिखाई जाएगी।ये कहानी आपको लास्ट तक इंगेज करके रखेगी। कहानी भले ही बिल्कुल नई ना हो लेकिन इसका रिप्रेजेंटेशन जिस तरह से किया गया है वह शो को यूनिक बनाता है।

इंग्लिश लैंग्वेज में बनी इस वेब सीरीज़ की शूटिंग लॉन्ग बीच कैलिफोर्निया में की गई है।इस अमेरिकी सीरीज़ को 9 जनवरी 2025 को प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया गया है।

इसके टोटल 8 एपिसोड है जिनका रनिंग टाइम लगभग 24 मिनट के आसपास का है। पूरी कहानी जानने के लिए आपको अपने कीमती समय में से लगभग 4 घंटे का समय निकालना होगा।

आइए जानते हैं कैसी है इस शो की कहानी, क्या यह शो आपको 4 घंटे तक इंगेज रखने में कामयाब हो पाएगा या नहीं।

ऑन कॉल सीरीज स्टोरी-

सीरीज़ की कहानी की शुरुआत दो आपातकालीन सुरक्षा कर्मियों के साथ होती है।ट्रेसी हार्मन और एलेक्स डियाज़ नाम के यह सुरक्षाकर्मी एक तरह से अपनी ट्रेनिंग पर है। इस पुलिसकर्मी को क्राइम को रोकने के लिए क्या-क्या करना होगा क्योंकि इस फ्रेशर पुलिसकर्मी को जिस एरिया का इंचार्ज बनाया गया है वह कैलिफोर्निया का बहुत ही रश वाला एरिया है।

कैलिफोर्निया का लॉन्ग बीच जहां ज्यादातर भीड़ इकट्ठा रहती है और लड़ाई झगड़े से जुड़ी इमरजेंसी किसी भी वक्त खड़ी हो जाती है।अपनी ड्यूटी को किस तरह से ट्रेसी हार्मन पूरी करेगी किस किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा यह सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।

शो के प्लस और माइनस पॉइंट –

बात करें अगर इस शो के माइनस पॉइंट की तो जो इसकी कहानी है जो आपको कुछ नया प्रोवाइड नहीं करेगी। इस तरह की कहानी आपने पहले भी कई फिल्मों और शो में देखी होगी लेकिन जिस तरह से कहानी को रिप्रेजेंट किया गया है शो का प्लस पॉइंट बन जाता है।

एक्टर्स की एक्टिंग भी लाजवाब है सब ने अपना बेस्ट दिया है।अगर आप थ्रिलर पसंद करने वाली ऑडियंस में से हैं तब यह आपको पूरा मजा देगी क्योंकि जिस तरह से इमरजेंसी कॉल आने पर माहौल एकदम से चेंज होकर थ्रिलिंग वे में चला जाता है वो कहानी को इंगेजिंग मोड में बदल देता है।

निष्कर्ष:

बेहतरीन डायरेक्शन में बना यह शो आपको एक अलग एक्सपीरियंस देगा।टिम वॉलश और एलियट वॉल्फ द्वारा निर्मित यह शो अगर आप गेम प्लेयर है तो पूरी तरह से आपको शो से कनेक्ट कर देगा।

शो का डायरेक्शन इतने अच्छे से किया गया है जो इस शो में गेम वाली फीलिंग लाता है। किसी-किसी सीन में एक्टर को ना दिखा कर सिर्फ बंदूक दिखाई गई है जो उस सीन को और भी ज्यादा एनहांस कर देता है।

ऑन कॉल सीरीज़ जो आपको अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगी हिंदी डब्ड में फिल्मीड्रिप की तरफ से 5 में से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Haindva Movie Teaser: बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास की हैंडवा की झलक को देख फैंस हुए पागल

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment