आए दिन रहते हैं रजत दलाल विवादों में यहाँ तक लड़के के मुँह पर किया था पेशाब पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार, हाल ही में रजत बिगबॉस 18 को लेकर चर्चाओं में और उनके eviction की खबरें भी आ रही हैं।
कौन हैं रजत दलाल
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल जो कभी किसी के मुँह पर पेशाब करने पर हुए थे गिरफ्तार आए दिन रहते हैं विवादों में अब 29 साल के हो गए हैं इनका जन्म 12 जनवरी 1996 में फरीदाबाद में हुआ, रजत एक फिटनेस ट्रेनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं
जो अपनी फिटनेस वीडियो के लिए जाने जाते हैं साथ ही रजत आए दिन कंट्रोवर्सी में रहते हैं कभी वह किसी लड़के पर पेशाब करते हैं तो कभी किसी को घर में ले जा कर मारते हैं और आज कल वह बिगबॉस 18 को लेकर चर्चाओं में है, चलिए जानते हैं आखिर क्यों रहते हैं विवादों में रजत दलाल।
एक पोस्ट के बदले किया था मुँह पर पेशाब
रजत दलाल के खिलाफ कुछ समय पहले एक लड़के ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसका कहना था कि रजत ने उसके मुँह पर पेशाब किया है, उस लड़के से जब पूरे मामले की पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसने कुछ दिन पहले रजत के साथ सेल्फी ली थी और फोटो को उसने अपने अकाउंट से पोस्ट किया और टाइटल में लिखा था
‘ये रोज सुबह अपना चेहरा दिखा कर मेरा दिन खराब कर देता है ‘ और इस एक टाइटल पर रजत को इतना गुस्सा आ गया कि उसने उस लड़के को अगवा करवाया और फिर एक अपार्टमेंट में ले गया जहाँ उसके साथ मारपीट की और उसके ऊपर गोबर लगाया यहाँ तक कि उसे इतना प्रताड़ित किया कि वह बेहोश हो गया और उसको होश में लाने के लिए उसके मुँह पर पेशाब भी किया। इस मामले के बाद रजत पर कार्यवाही की गई।
भिक्षकों के साथ की मारपीट
इससे पहले भी रजत 3 भिक्षकों के साथ मारपीट करने पर विवादों के घेरे में आए थे उस मामले में यह बताया गया था कि तीन लड़के साधु बनके भिक्षा मांग रहे थे उन्होंने रजत से भी भिक्षा मांगने की कोशिश की तो उसने उनसे पूछा कि राम का भाई कौन था जब वह लोग यह नहीं बता पाए तो रजत ने तीनों को अपने घर में बंद कर लिया और उनके साथ मारपीट की जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके कपड़े उतरे हुए थे और वह तीनों बहुत डरे हुए थे।
बिगबॉस में हो सकता है eviction
रजत दलाल इस समय कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिगबॉस 18 के कंटेस्टेंट हैं इस समय बिगबॉस का 14वां हफ्ता चल रहा है बीते 13 हफ्तों में रजत के कंटेस्टेंट से काफी झगड़े हुए साथ ही कुछ दोस्त भी बने एक तरफ हेटर्स जो रजत के eviction का इंतजार कर रहे हैं
वहीं दूसरी तरफ उनके फैन उन्हें हर हफ्ते बचा लेते हैं उनका कहना है कि रजत दिल के अच्छे हैं,हाल ही में रजत के eviction की खबरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली हुई हैं हालांकि अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है पर उनके फैंस इस खबर से काफी उदास नजर आ रहे हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
रणबीर आलिया और विक्की का ये सीन नहीं रुकने देगा ऑडीयंस के आंसू







