श्री राज श्रीनिवासन की मलयालम फिल्म “प्रवीणकुडु शप्पू” को 16 जनवरी, 2025 से सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में सौबिन शाहिर, बेसिल जोसेफ, चेम्बन विनोद जैसे कलाकार देखने को मिलते हैं।
हाल ही में आई बेसिल जोसेफ की फिल्म सूक्ष्मदर्शी सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन करने के बाद अब जियोहॉटस्टार पर धूम मचा रही है। वहीँ सौबिन शाहिर अपनी फिल्म मंजुम्मल बॉयज से हिंदी दर्शकों में चर्चाओं में आ गए थे। अब इन दोनों की फिल्म प्रवीणकुडु शप्पू कैसी है, आइये जानते हैं।
2 घंटे 28 मिनट की यह फिल्म अपनी मिस्ट्री और थ्रिलर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। कहानी की शुरुआत एक ताड़ी बनाकर बेचने वाले इंसान से होती है। ताड़ी को आप केरल की स्थानीय शराब के रूप में भी जान सकते हैं। यह ताड़ी की दुकान कोबिन बाबू की है। एक रात भयानक बारिश के दौरान उनकी दुकान पर 11 ग्राहक आते हैं।
भारी आंधी-तूफान के बीच कोबिन बाबू को अपनी दुकान बंद करनी होती है। तब वह इन 11 ग्राहकों को अपनी दुकान के अंदर ही बैठने को कह देते हैं। पूरी रात यह 11 लोग शराब और जुआ खेलते रहते हैं।
जब सुबह सूरज उगता है, तब इसी दुकान में कोबिन बाबू का शव लटका हुआ मिलता है। तब एंट्री होती है इंस्पेक्टर बेसिल जोसेफ की, जो इस पूरे मामले की तहकीकात करते हैं। शक के घेरे में यह 11 लोग आते हैं। अब बेसिल जोसेफ इन 11 लोगों से पूछताछ शुरू करते हैं।
क्या इन 11 लोगों ने मिलकर ताड़ी बेचने वाले इंसान का मर्डर किया, या फिर इसे करने वाला कोई और है? यह जानने के लिए आप इस मिस्ट्री और थ्रिलर से भरी फिल्म को अभी सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं, जिसे सिर्फ मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। हिंदी में देखने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
पॉजिटिव नेगेटिव पॉइंट
अगर फिल्म का एक लाइन में रिव्यू किया जाए, तो यह एक परफेक्ट सिनेमा है, जो पूरी तरह से अपने दर्शकों को बांधकर रखता है। कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है। कहानी देखकर आप बिल्कुल भी अनुमान नहीं लगा सकते कि आखिर मर्डर किसने किया है, यह मर्डर है भी या आत्महत्या है।
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हर महीने बहुत सारी फिल्में रिलीज होती हैं, पर मलयालम सिनेमा की ओर से एक-दो फिल्में ऐसी आ जाती हैं, जो अपने नए कंटेंट से दर्शकों को सम्मोहित करने में कामयाब रहती हैं।
बेसिल जोसेफ का यहाँ भी सूक्ष्मदर्शी जैसा ही शानदार अभिनय देखने को मिलता है। अगर आपने सूक्ष्मदर्शी देखी है, तो प्रवीणकुडु शप्पू देखने के बाद आप बेसिल जोसेफ के दोबारा फैन हो जाएंगे।
निष्कर्ष
बेसिल जोसेफ की इस फिल्म को आप अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्म में किसी भी प्रकार की अश्लील या वल्गर भाषा का उपयोग नहीं किया गया है। अगर आपको मर्डर मिस्ट्री, क्राइम थ्रिलर जैसी फिल्में देखना पसंद है, तो आप इसे अपना समय दे सकते हैं। फिल्मी ड्रिप की ओर से इसे दिए जाते हैं पांच में से तीन स्टार।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
जवान फ़िल्म के विजय सेतुपति साउथ सीनेमा का हैं कोहेनूर, जन्मदिन के मौके पर देखे यह फिल्मे।







