Chidiya Udd Review: राजस्थान की ये चिड़िया रेड लाइट एरिया में फंस जाएगी या फिर आसमान में उड़ेगी

Written by: Arshi
Publish On: September 22, 2025 2:13 PM (IST)
Chidiya Udd Review Hindi

आबिद सूरती द्वारा लिखित नॉवेल, “केजेज” पर आधारित वेब सीरीज, जिसकी कहानी एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। शो का नाम है चिड़िया उड़, जो 15 जनवरी, 2025 को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की गई है।

इस सीरीज की कहानी एक 20 साल की लड़की की संघर्ष भरी कहानी दिखाती है। इस शो में आपको कुल आठ एपिसोड देखने को मिलेंगे, जिनका रनिंग टाइम 35 से 40 मिनट के आसपास है, लेकिन इसके अंतिम एपिसोड को देखने के लिए आपको 50 मिनट का समय देना होगा। यह शो आपको जियोहॉटस्टार पर बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है। आइए जानते हैं आज के आर्टिकल में, क्या यह शो आपका कीमती समय डिजर्व करता है?

चिड़िया उड़ सीरीज स्टोरी

सहर नाम की लड़की के जीवन पर आधारित इस शो की कहानी है, जो राजस्थान में रहने वाली है, और शो की कहानी मुख्य रूप से वेश्यावृत्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। गाँव से आने के बाद सहर नाम की यह लड़की रेड लाइट एरिया में फंस जाती है।

जिसे संभालने के लिए कादिर नाम का किरदार सामने आता है, जिसका रोल निभाते हुए आपको जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आएंगे। क्या सहर इस रेड लाइट एरिया से बाहर निकल पाएगी, या फिर अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट के बीच फंसकर रह जाएगी, यह सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।

शो के माइंस और प्लस पॉइंट

सीरीज की कहानी क्राइम और थ्रिलर पर आधारित है, लेकिन आपको पूरी तरह से संतुष्ट नहीं कर पाती है। शो की प्रोडक्शन क्वालिटी बहुत अधिक खराब है, जिसकी वजह से आपको यह शो देखने में बिल्कुल भी मजा नहीं आएगा। क्योंकि यह शो क्राइम थ्रिलर पर बना है, तो दर्शकों की अपेक्षाएँ बहुत अधिक बढ़ जाती हैं।

एक अलग स्तर का एक्शन, क्राइम और थ्रिलर देखने के लिए, लेकिन आप पूरी तरह से निराश होकर रह जाएंगे। कहानी में कुछ भी अलग या फिर बहुत अधिक थ्रिलिंग देखने को नहीं मिलेगा। इस कॉन्सेप्ट पर पहले भी बहुत सारी फिल्में और हॉट सीरीज बन चुकी हैं। अगर एक पुराने कॉन्सेप्ट पर सीरीज बनानी थी, तो कुछ इनोवेशन बहुत जरूरी था, जो आपको इस शो में देखने को नहीं मिलेगा।

निष्कर्ष

चिड़िया उड़ नाम के इस शो में आपको एक्टर्स की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। भले ही कहानी एक पुराने कॉन्सेप्ट पर आधारित है, लेकिन किरदारों के शानदार अभिनय की वजह से आप शो से जुड़ सकते हैं, जिस तरह का इमोशनल एंगल इसमें डाला गया है।

यह शो प्रो ऑडियंस के लिए बिल्कुल भी नहीं है। अगर आपने पहले ही कई टॉप थ्रिलिंग शो देखे हैं, तो इस शो को बहुत अधिक अपेक्षाओं के साथ न देखें। फिल्मी ड्रिप की ओर से इस शो को पांच में से ढाई स्टार की रेटिंग दी जाती है, जो आपको जियोहॉटस्टार पर बिल्कुल मुफ्त में देखने को मिल जाएगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Pravinkoodu Shappu Movie Review: एक मर्डर 11 संदिग्ध किसने मारा ताड़ी बेचने वाले को जाने

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment