क्या सीजन वन की तरह यह शो भी पोस्ट प्रोडक्शन वर्क के लिए लेगा लंबा समय,आइये जानते है

Written by: Arshi
Publish On: September 22, 2025 2:20 PM (IST)
3 Body Problem Season 2 Release Date

क्या सीजन वन की तरह यह शो भी पोस्ट प्रोडक्शन वर्क के लिए लेगा लंबा समय, आइए जानते हैं। 21 मार्च 2024 को रिलीज हुआ एक शो 3 बॉडी प्रॉब्लम, थ्रिलर जोनर का यह वह शो है जिसे दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार मिला था।

पहला सीजन कंप्लीट करने के बाद लोगों के इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार है। नेटफ्लिक्स ओरिजिनल इस शो का सीजन 2 कब तक रिलीज होगा, इससे रिलेटेड पूरी जानकारी आपको आज इस आर्टिकल में मिलने वाली है।

कब तक स्टार्ट होगी सीजन 2 की शूटिंग?

2024 मार्च में सीजन 1 रिलीज होने के तुरंत बाद मार्क्स ने इस बात की कन्फर्मेशन कर दी थी कि इसका सीजन 2 भी जल्द ही देखने को मिलेगा और न सिर्फ सीजन 2 बल्कि सीजन 3 भी आना कन्फर्म है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आने वाले दोनों सीजन की शूटिंग एक साथ इसी साल शुरू कर दी गई है। जुलाई 2025 में सीजन 2 की शूटिंग शुरू कर दी गई है, जिसके कंप्लीट होने के तुरंत बाद सीजन 3 की भी शूटिंग एक साथ की जाएगी।

थ्री बॉडी प्रॉब्लम रिलीज डेट

बात करें अगर सीजन 2 रिलीज की तो शूटिंग कंप्लीट होने के लगभग डेढ़ साल के बाद सीजन 2 की रिलीज की जाएगी। शो का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूरा होने में काफी लंबा समय लगेगा।

साल 2022 के लास्ट तक शूटिंग कंप्लीट हो गई थी लेकिन लंबे पोस्ट प्रोडक्शन वर्क के बाद मार्च 2024 में इस सीरीज को रिलीज किया गया था। अगर मेकर्स अपनी पुरानी तर्ज पर ही इस सीजन के लिए भी काम करेंगे तो 2027 में अगर इसकी शूटिंग पूरी हो जाती है तब इस शो का सीजन 2 आपको 2028 के स्टार्टिंग में देखने को मिलेगा।

क्योंकि सीजन 2 के साथ सीजन 3 की शूटिंग भी कर ली जाएगी तो आपको इसके अगले सीजन के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना होगा, सीजन 2 के रिलीज होने के बाद जल्द ही आपको सीजन 3 भी देखने को मिल जाएगा नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर।

संक्षिप्त में जानें, थ्री बॉडी प्रॉब्लम सीरीज की कहानी

7.5 आईएमडीबी रेटिंग वाली यह सीरीज जिसमें आपको साइंस फिक्शन ड्रामा फेंटेसी मिस्ट्री और थ्रिलर का एक अलग एक्सपीरियंस करने को मिला था।

इंग्लैंड में शूट किए गए इस शो की कहानी चीन की सांस्कृतिक क्रांति से जुड़ी हुई है जिसमें आपको एक युवा खगोल भौतिकीविद की कहानी दिखाई गई है जो राजनीतिक तौर पर असंतुष्ट है। यह बंदा एक गुप्त सैन्य रेडियो स्टेशन पर कार्यरत है। शो की कहानी इस गुप्त सैन्य कर्मचारी और वैज्ञानिकों के बीच के संघर्ष को दिखाती है।

साफ शब्दों में अगर बात करें तो शो की कहानी एक एलियन के द्वारा बनाए गए हाई टेक वी आर गेम से जुड़ी हुई है जिसे जिन चेंग (जेस हॉन्ग) और उसका दोस्त जैक रूनी (जॉन ब्रैडली) एक साथ खेलते हैं।

यह दोनों मिलकर इस गेम के द्वारा ही थ्री बॉडी प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने की कोशिश करते हैं। शो की कहानी एडवेंचर फैंटेसी से भरपूर है जो आपको लास्ट तक बांध कर रखती है और आगे इस शो में क्या होगा ये जानने के लिए आप उत्सुक रहते हैं।
लेकिन सीजन 2 की आगे की कहानी के लिए आपको 2028 तक इंतजार करना होगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sweet Dreams Trailor: सपनों में राजा रानी की कहानी, हॉटस्टार के नए शो के साथ।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment