डाकू महाराज हिंदी और तमिल डब्ड रिलीज़ डेट की पुष्टि

Written by: Arslan
Publish On: September 24, 2025 11:23 AM (IST)
Daku Maharaj Hindi TAMIL Dubbed release date confirm

बॉबी कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, भले ही फिल्म को सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया हो।

लेकिन फिर भी इसने अब तक अपने पिछले सात दिनों में वर्ल्डवाइड तकरीबन 105 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अब इस फिल्म के मेकर्स इसे तमिल भाषा में रिलीज करने की तैयारी में हैं, जिसे आज 24 सितंबर 2025 से सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा।

फिल्म का बजट

क्योंकि डाकू महाराज मूवी नंदमूरी बालकृष्ण के करियर की 109वीं फिल्म है। जिस कारण उन्होंने इसमें काम करने के लिए भारी-भरकम फीस चार्ज की है। सूत्रों की मानें तो फिल्म की कमाई का 30% नंदमूरी की फीस है। “मात्र 50 से 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म डाकू महाराज” ने फिलहाल सिर्फ अपनी तेलुगु डबिंग से ही 70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

हिंदी डबिंग रिलीज़ डेट

फिल्म के मेकर्स ने अपने पिछले अनाउंसमेंट में इस बात की पुष्टि की थी कि 24 सितंबर 2025 के दिन फिल्म डाकू महाराज को हिंदी भाषा में रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि, कुछ टेक्निकल इश्यूज आ जाने के कारण फिलहाल इसके हिंदी डबिंग को थोड़ा डिले कर दिया गया है, जो अब अपनी नई डेट के अनुसार सितंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में देखने को मिल सकती है।

फिल्म के बुलेट पॉइंट्स

वैसे तो इस तेलुगु फिल्म को देखने की बहुत सारी वजहें हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, पर कुछ बिंदु ऐसे हैं जो अधिक मुख्य हैं।

बॉबी देओल का विलेन अवतार

क्योंकि फिल्म एनिमल के बाद बॉबी देओल की यह दूसरी फिल्म है जिसमें वह विलेन के रूप में नजर आए हैं। बॉबी का यह विलेन रूप लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता हुआ नजर आ रहा है। जिस तरह से “एनिमल के अबरार” को लोगों का प्यार मिला था, ठीक उसी प्रकार डाकू महाराज में बॉबी के ‘बलवंत सिंह ठाकुर’ वाले रोल को भी काफी सराहा जा रहा है।

उर्वशी रौतेला के डांस मूव्स

जिस तरह से उर्वशी ने इसके गाने ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ में परफॉर्म किया है वह काफी फेमस हो रहा है, फिर चाहे इस गाने के डांस मूव हों या फिर लटके-झटके। हालांकि इस गाने के रिलीज के बाद भले ही इसमें दिखाए गए स्टेप्स को वल्गर बताकर ट्रोल किया गया हो, पर फिर भी इससे फिल्म की साख पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Deva Trailer: 2025 की पहली मसाला एंटरटेनर बनने की तैयारी

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment