Lahore 1947 shocking release update: आमिर खान की दो बड़ी फ़िल्में होंगी एक साथ रिलीज

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 10:05 PM (IST)
Lahore 1947 shocking release update

Lahore 1947:भारतीय सिनेमा जगत में एक बहुत बड़ी फिल्म जिसका निर्माण राजकुमार संतोषी जैसे डायरेक्टर करने जा रहे है और इस फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान के प्रोडक्शन हॉउस के द्वारा किया जा रहा है। आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट जिसकी रिलीज से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आयी है।

जो फैन्स के लिए शॉकिंग न्यूज़ है क्यूंकि इस साल आमिर खान के नाम से जुड़ी हुई दों बड़ी फिल्मों का काम प्रोसेस में चल रहा है और दोनों फिल्मों की रिलीज के लिए फैन्स को बेसबरी से इंतज़ार है। आपको बता दे की आमिर खान की दोनों फिल्मों की रिलीज आपको एक अच्छे तोहफे के रूप में मिलने वाली है और दोनों फ़िल्में इंट्रेस्टिंग टॉपिक पर बनाई गयी है।


आज इस आर्टिकल में हम डिटेल में जानेंगे आमिर खान की दोनों फिल्मों के बारे में और इनकी रिलीज से जुड़ी सारी जानकारी।

आमिर खान की कौन कौन सि फ़िल्में आरही है 2024 में –

इस साल आमिर खान की दो बड़ी फ़िल्में रिलीज के लिए तैयार की जा रही है और इन दोनों ही फिल्मों की हाइप बहुत जादा बनी हुई है।इन फिल्मों में एक तो है आमिर खान की साल 2007 में आयी फिल्म तारे ज़मीन पर का अगला पार्ट जिसका नाम है सितारे ज़मीन पर जिसमें खुद आमिर खान मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले है जिसका निर्माण भी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में किया जा रहा है ।

और जो दूसरी फिल्म है वो भी काफी इंट्रेस्टिंग है जिसमें आपको सनी पाजी के साथ आमिर खान भी देखने को मिलेंगे और जहाँ तक सूत्रों से मिली जानकारी है उसके हिसाब से इस फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी देखने को मिल सकते है। फिल्म के डायरेक्टर है राजकुमार संतोषी जिन्होंने इंडस्ट्री को और भी कई बेहतरीन फ़िल्में दी है।फिल्म के प्रोडूसर है आमिर खान और इस फिल्म में आपको फेमस ए आर रहमान और जावेद अख्तर की जोड़ी म्यूजिक देने वाले है जो फैन्स को और भी जादा उत्साहित करता है।

आमिर खान की दोनों फिल्मों की कास्ट –

आमिर खान के प्रोडक्शन हॉउस में बन रही दो बहुत बड़ी फ़िल्में जिनका इंतज़ार लोगों को बेसबरी से है इन दोनों फिल्मों की रिलीज से जुड़ी अपडेट ने लोगों को हिला कर रख दिया है और उससे भी जादा धमाकेदार दार दोनों फिल्मों की कास्ट टीम होने वाली है।


सितारे ज़मीन पर फिल्म में आपको मुख्य भूमिका में आमिर खान नज़र आएंगे और उनके साथ जिनिलिआ देशमुख और दर्शील सफारी देखने को मिलेंगे।बाकी इस फिल्म से जुड़े कलाकारों के नाम अभी तक क्लियर नहीं हो पाए है। बात करें आमिर खान और सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की तो इस फिल्म में आपको सनी देओल, शबाना आज़मी,प्रीती जिंटा, विक्की कौशल, अली फज़ल,मिथुन चक्रबर्ती आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

आमिर खान की दोनों फिल्मों की कहानी –

सितारे ज़मीन पर फिल्म में आमिर खान एक बहुत ही ज़िद्दी सनकी टाइप के कोच का रोल करते हुए दर्शकों को नज़र आएंगे जो अपनी हैंडी कैप लोगों की टीम को ओलिंपिक गेम्स के लिए ऐसे तैयार करते है जिनके दिल में न सिर्फ गेम को विन करने का जज़्बा पैदा हो जाता है बल्कि उस गेम में मंबर वन पोजीशन पाना ही उनका एक मात्र लक्ष्य रह जाता है।
दूसरी फिल्म लाहौर 1947 जिसमें पाकिस्तान और भारत के बीच बटवारे के समय की परिस्थिति को दिखाया गया है के किस प्रकार लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक युवक पाकिस्तान में फंस जाता है लेकिन कई सालों के बाद आखिर लौट कर वो लड़का घर वापस पहुंच पायेगा या नहीं ये जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।

कब हो रही है दोनों फ़िल्में रिलीज –

आमिर खान की दोनों फिल्मों के लिए रिलीज डेट सामने आयी है और इन फिल्मों की रिलीज के लिए आपको बहुत जादा इंतज़ार नहीं करना होगा। जहाँ तक सवाल है सितारे ज़मीन पर तो ये फिल्म दिसंबर 2024 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने को तैयार है और वही अगर बात करें लाहौर 1947 की तो ये फिल्म क्रिसमस से कुछ दिनों बाद 26 जनवरी 2025 को रिलीज होगी और इस फिल्म की रिलीज के लिए ये वक्त भी सबसे जादा फ्रेंडली रहेगा क्यूंकि इस फिल्म का कॉन्टेन्ट भी पेट्रियोटिक होना वाला है और ऐसी देश भक्त फिल्म को 26 जनवरी 2025 को रिलीज कर दिया जायेगा।

Silence 2 Kaam Chalu Hai movie Review

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment