The Roshan Hindi Review: रितिक रोशन के हैं फैन, तो जरूर देखें उनके बाप दादा से जुड़ी यह कहानी

Written by: Arshi
Publish On: September 24, 2025 11:44 AM (IST)
The Roshan Review hindi

रोशन क्रिएशन्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई एक टीवी मिनी सीरीज़ नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की गई है। टोटल 4 एपिसोड आपको इस सीरीज़ के देखने होंगे पूरी कहानी जानने के लिए।

इस सीरीज़ में आपको रोशन परिवार के बड़े-बड़े सितारों की कामयाबी के पीछे की स्ट्रगल वाली ज़िंदगी को दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ है जिसे ओरिजिनली हिंदी में बनाया गया है लेकिन यह सीरीज़ आपको तमिल,तेलुगु और इंग्लिश में भी देखने को मिल जाएगी। टोटल चार लैंग्वेज में यह सीरीज़ आपको देखने को मिलेगी।

क्या है द रोशन्स की कहानी?

इस शो की कहानी आपको चार एपिसोड में दिखाई गई है जिसमें चारों एपिसोड में अलग-अलग चार रोशन्स की स्ट्रगलिंग लाइफ दिखाई गई है किस तरह रोशन फैमिली के इन मेंबर्स ने अपनी जगह बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में बनाई।

सीरीज़ के पहले एपिसोड में आपको ऋतिक रोशन के दादा जिनका नाम है रोशन लाल नागरथ की कहानी दिखाई गई है। दूसरे एपिसोड में आपको ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन,थर्ड एपिसोड में ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन और लास्ट 4th एपिसोड में ऋतिक रोशन की लाइफ से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी।

एक इंगेजिंग कहानी है 40 से 45 मिनट का हर एक एपिसोड आपको देखने को मिलेगा जिसमें एक रियल लाइफ कैरेक्टर को पूरी तरह से दिखाया गया है।

शो के प्लस पॉइंट

इस सीरीज़ की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके हर एक एपिसोड में एक अलग कैरेक्टर की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज़ को रिप्रेजेंट किया गया है जिसकी वजह से यह शो आपको बिल्कुल भी बोर नहीं करेगा। हर अगले एपिसोड के साथ आपका इंट्रेस्ट भी इस शो के साथ दोगुना होता जाता है।

सबसे ज़्यादा इंटरेस्टिंग एपिसोड लास्ट वाला है जिसमें आपको ऋतिक रोशन की सक्सेसफुल लाइफ के पीछे के स्ट्रगल को दिखाया गया है। इस एपिसोड का ड्यूरेशन टाइम भी सबसे ज़्यादा है। लगभग 50 से 55 मिनट के रनिंग टाइम वाले इस एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि किस प्रकार ऋतिक रोशन की पहली फिल्म से लेकर कई हिट फिल्में उन्होंने बॉलीवुड के नाम की है।

शो की प्रोडक्शन क्वालिटी

द रोशन्स एक डॉक्यूमेंट्री शो है लेकिन इसे देखते समय आपको बिल्कुल भी बोरियत नहीं फील होगी। बेहतरीन डायरेक्शन और कहानी का रिप्रेजेंटेशन आपको इस शो में देखने को मिलेगा। रियल लाइफ इंसीडेंट और एक कामयाब ज़िंदगी के पीछे के उतार-चढ़ाव को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है जो आपके इंट्रेस्ट को लास्ट तक इंगेज करके रखता है।

निष्कर्ष

अगर आप ऋतिक रोशन के फैन है तो यह शो आपके लिए ही बना है। शो में जिस तरह से रोशन्स के सुने अनसुने किस्से दर्शकों के सामने रिप्रेजेंट किए गए हैं आप इस शो को लास्ट तक देख कर ही उठेंगे। बड़े सितारों के रियल लाइफ स्ट्रगल को एक्सपीरियंस करना चाहते है तो एक बार इस शो को एंटरटेनमेंट के परपज़ से ज़रूर ट्राई करें। फिल्मड्रिप की तरफ से इस डॉक्यूमेंट्री शो को पांच में से चार स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Azaad Movie OTT: जाने आज़ाद कब,और किस ओटीटी पर

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment