Emergency Movie OTT: कँगना राणावत की इमरजेंसी थिएटर्स में आने के बाद तैयार हैं ओटीटी पर आने के लिए

Written by: Anam
Publish On: September 24, 2025 12:01 PM (IST)
Emergency movie ott release 14 March 2025 Netflix

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं,यह बहुत जल्द ओटीटी पर आने वाली हैं जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं।

विवादों में रहीं इमरजेंसी

इमरजेंसी फिल्म काफी समय से विवादों में रहीं हैं बताया जा रहा था कि इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार को कमजोर दिखाया गया 6 सितंबर को फिल्म रिलीज होने वाली थी पर इस पर रोक लगा दी गई, फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किए गए जिस वजह से कंगना की इमरजेंसी हवा में लटक रही थीं,

काफी विवादों के बाद फिल्म को हरी झंडी मिल पाई एक इंटरव्यू में कंगना ने भी यह कहा हैं कि ‘बहुत संघर्ष के बाद यह फिल्म थिएटर तक आ पाई है’।

हालांकि पंजाब में इस फिल्म के खिलाफ अभी भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं उनका कहना हैं कि इस फिल्म में सिखों के इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया हैं।

कब आएगी ओटीटी पर

काफी देरी और संघर्ष के बाद कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म 17 जनवरी 2025 को थिएटर में आई, जो लोग सिनेमा घर में इस फिल्म को देखने में असमर्थ हैं वह बेसब्री से ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे

और उन सभी दर्शकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि बहुत जल्द इमरजेंसी ओटीटी पर आने वाली है, बात करें इसकी ओटीटी रिलीज की तो यह फिल्म 14 मार्च 2025 को नेटफ्लिक्स पर आ गई है जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं।

इमरजेंसी घटनाओं को दर्शाती हुई

बात करें फिल्म की कहानी की तो यह फिल्म साल 1975 से 1977 के दौरान भारत में जो इमरजेंसी लगाई गई थी उन घटनाओं को दर्शाती हैं जिसमें बांग्लादेश स्वतंत्रता युद्ध, खालिस्तान आंदोलन और ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसी घटनाएं हुई थीं

वो दौर इंदिरा गांधी का था उस समय इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी क्यों लागू की थी यह भी दिखाया गया हैं,फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार बॉलीवुड की सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने निभाया हैं साथ ही उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन, लेखन और निर्माण भी किया हैं कंगना के साथ इस फिल्म का निर्माण रेणु पिट्टी और उमेश के.आर. बंसल ने किया हैं।

2 दिन का फिल्म कलेक्शन

बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो इस फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 2.5 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया जो ठीक-ठाक था पर फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन एकदम जंप मारती दिखी और 3.6 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिल्म ने दो दिनों में 6.15 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है।फिल्म के 2 दिन की कमाई को देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्म सुपरहिट साबित होंगी, कई जगह थिएटर भी हाउसफुल होते नजर आए ऐसा लग रहा है फिल्म को जितना संघर्ष थिएटर तक आने में करना पड़ा उसे कहीं ज्यादा पैसा बटोर के ही मानेगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

जाने क्या है बॉबी देओल का चौकाने वाला किरदार

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment