फिल्मों के दीवानों के लिए यह हफ्ता एक नई सौगात लेकर आया है, एक या दो दिन नहीं बल्कि हफ्ते के पूरे 5 दिन फुल ऑन एंटरटेनमेंट होने वाले हैं।
जनवरी 2025 के इस लास्ट वीक में एक से बढ़कर एक एंटरटेनिंग फिल्में रिलीज हो रही हैं। आज इस आर्टिकल में हम इन फिल्मों से जुड़ी पूरी जानकारी लेकर आए हैं कौन-कौन सी फिल्में आपको किस दिन देखने को मिलेंगी। आईए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में-
22 जनवरी 2025
खिलाड़ी 1080
फिल्म इंडस्ट्री की चार बेहतरीन हसीनाओं के मुख्य भूमिका वाली फिल्म जिसमें खूब सारे एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेंगे इस हफ्ते की अपकमिंग फिल्मों में से एक है। बात करें अगर मुख्य कलाकारों की तो इसमें आपको सोनाक्षी सिन्हा, रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी और शहनाज गिल जैसे कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म को डायरेक्शन दिया है कबीर सदानंद ने और कहानी लिखी है राजवीर आहूजा और असद अजमेरी ने। 22 जनवरी 2025 को यह फिल्म रिलीज की जानी है।
23 जनवरी 2025
डोमिनिक और लेडीज पर्स
मलयालम भाषा में बनी यह फिल्म जिसमें आपको ममूटी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का ड्यूरेशन है 2 घंटे 31 मिनट का जिसमें कॉमेडी और थ्रिलर का मेल जोल आपको देखने को मिलेगा।
फिल्म में ममूटी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगे जो एक पर्स का पता लगाने के लिए जासूस बन जाते हैं।कहानी में आपको हत्या से जुड़े हुए कई रहस्य भी देखने को मिलेंगे।
गौतम वासुदेव मेनन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म जिसकी कहानी लिखी है नीरज राजन और सिराज राजन ने, थिएटर में आपको 23 जनवरी 2025 को देखने को मिल जाएगी।
शोत्यी बोले शोत्यी किछु नेई
श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह बंगाली फिल्म जिसमें आपको ऋत्विक चक्रवर्ती, कंचन मलिक, परमब्रता चट्टोपाध्याय आदि जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई है। जिसका प्रोडक्शन श्री वेंकटेश फिल्म के द्वारा किया गया है।यह 23 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है।
विनोदिनी एकती नातिर उपख्यान
बंगाली भाषा में बनी यह एक बायोग्राफिकल फिल्म है जिसका रनिंग टाइम 2 घंटे 31 मिनट के आसपास का है। इसके निर्देशक हैं रामकमल मुखर्जी और कहानी लिखी है प्रियंका पोद्दार ने। मुख्य कलाकारों में आपको रुक्मिणी मैत्रा, राहुल बोस,चंदन राय सन्याल आदि कलाकार नजर आएंगे।
यह बायोग्राफिकल फिल्म विनोदिनी दासी के जीवन पर प्रकाश डालती हैं कि कैसे उन्होंने 12 से 23 वर्ष की आयु के बीच बंगाल के थिएटर कलाकार के रूप में एक सफल करियर की शुरुआत की थी। इसका रिलीज डेट 23 जनवरी 2025 है, जब ये आपको थिएटर में देखने को मिल जाएगी।
24 जनवरी 2025
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जो दर्शकों के लिए इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है 24 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए आपको 2 घंटे 5 मिनट का समय निकालना होगा।
अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर, वीर पहाड़िया, सारा अली खान, शरद केलकर, लीना शर्मा,रामकृष्ण दीक्षित, मनीष चौधरी और ब्रायन लॉरेंस जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे खतरनाक हमले की सच्ची घटना पर आधारित है।
डार्क नंस
हॉरर मिस्ट्री और थ्रिलर वाली यह कोरियन फिल्म जिसे 24 जनवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा,इस फिल्म में आपको ही जून नाम के एक लड़के को दिखाया जाएगा जो किसी बुरी आत्मा के कब्जे में आ गया है।
अब उसके आसपास के लोग उसे बचाने की हर कोशिश करते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं होता। तब यूनिया नाम की नन सामने आती है जो ही जून को उस बुरी शक्ति से छुड़ाने के लिए अथक प्रयास करती है। इसमें आपको पॉल, मिकायला आदि जैसे इंटरेस्टिंग कैरेक्टर देखने को मिलेंगे।
ब्लडलाइन
एक्शन थ्रिलर से भरपूर फिल्म जिसके निर्देशक हैं मंदिर राजधानी और जोजो जॉर्ज 24 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। यह फिल्म इंग्लिश और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी जिसकी शूटिंग केरल भारत में की गई है।
फिल्म की कहानी भारत और यूके से जुड़ी हुई है जिसमें आपको एलिस नाम के बंदे की कहानी दिखाई जाएगी जो लापता हो गया है। अब इस गुमशुदा एलिस की तलाश करते हुए फिल्म में कई प्राचीन रहस्य खोलते हुए दिखाए जाएंगे।
रॉयल
कन्नड़ लैंग्वेज की फिल्म जिसमें आपको एक्शन और कॉमेडी का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा 24 जनवरी 2025 को थिएटर पर रिलीज कर दी जाएगी। रघु निदुवल्ली और दिनाकर थुगुदीपा के द्वारा लिखी गई इस कहानी का निर्देशन भी दिनाकर थुगुदीपा ने दिया है।
छाया सिंह, अचित कुमार, रंगायण रघु,गोपाल कृष्ण देशपांडे, प्रमोद शेट्टी और विराट जैसे बेहतरीन कलाकार आपको इस फिल्म में नजर आएंगे। इस हफ्ते की अपकमिंग फिल्मों में एक नाम रॉयल फिल्म का भी शामिल है जिसमें आपको एंटरटेनमेंट का धमाका देखने को मिलेगा।
बोतल राधा
2 घंटा 29 मिनट की रनिंग टाइम वाली फिल्म जिसका नाम बोतल राधा है 24 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। तमिल और मलयालम भाषा में बनी यह एक ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी एक ऐसी व्यक्ति से शुरू होती है,
जिसकी शराब की लत से परेशान होकर उसकी पत्नी उसे पुनर्वास केंद्र भेज देती है। पुनर्वास केंद्र में भेजने के बाद पत्नी का जीवन और भी ज्यादा परेशानियों से घिर जाता है। आगे क्या होगा क्या उसका पति शराब की लत को छोड़ पाएगा यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।
ओंबारो
गुजराती भाषा में बनी कॉमेडी फिल्म है जिसमें आपको एक ऐसी लेडिस की कहानी देखने को मिलेगी जो पहली बार अपने देश से दूर लंदन की यात्रा पर गई है। फिल्म की कहानी आपको नए रोमांच और उत्साह से मिलाती है।
अभिषेक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के सह लेखक हैं अभिषेक हेमंत धोमें और केउ शाह। मुख्य कलाकारों में आपको तर्जनी भदला,दीक्षा जोशी,अलेक्जेंडर गार्सिया,सुचिता त्रिवेदी,आरजव त्रिवेदी वंदना पाठक आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है।
डियर कृष्णा
2 घंटा 11 मिनट की रनिंग टाइम वाली यह ड्रामा फिल्म जिसके निर्देशक हैं दिनेश बाबू और कहानी लिखी है पीएन बलराम ने। मुख्य कलाकारों में आपको ममिथा बैजू,अविनाश और शांति कृष्णा जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। तेलुगु लैंग्वेज में बनी इस फिल्म की कहानी पिता और पुत्र के बीच के पवित्र और प्यार भरे बंधन को दिखाती है। 24 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से यह भी एक फिल्म है जो आपको थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।
अंपोडू कनमणि
मलयालम भाषा में बनी ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसका प्रोडक्शन,क्रिएटिव फिश प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर हैं लीजू थॉमस और कहानी लिखी है अनीश कोडुवली ने।
अर्जुन अशोकान,अनघा नारायण, जॉनी एंटोनी, नवस वल्लीकुन्नू, अल्ताफ सलीम, मृदुल नायर, माला पार्वती आदि बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी। यह फिल्म भी जनवरी के इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है जिसे 24 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा।
कुआँग हू वे चेंग
एक्शन ड्रामा और ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित यह कोरियन फिल्म जिसका रनिंग टाइम एक घंटा 17 मिनट के आसपास का है यह 2022 को कोरिया में रिलीज कर दी गई थी। 7.8 स्टार की आईएमडीबी रेटिंग वाली ये कोरियन फिल्म अब आपको हिंदी डब में इंडिया के थिएटर में देखने को मिल जाएगी।
दाल रोटी ब्रेड एंड बटर
आफताब पिक्चर्स के द्वारा बनाई गई ये एक ड्रामा फिल्म है जिसमें आपको चार ऐसे दोस्तों की कहानी देखने को मिलेगी जो अपने गांव लौट कर खेती से जुड़े ऐसे क्रांतिकारी काम करते हैं जो उन चारों की किस्मत को पूरी तरह से बदल देते हैं। फिल्म की कहानी प्रेरणादायक है जिसके लेखक हैं दिवाकर प्रवीण और निर्देशन दिया है जूली जैस्मिन ने। फिल्म में मुख्य कलाकारों के रूप में दिशांत गुलिया, रूपाली थापा, रेनू मल्होत्रा आदि कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म भी आपको 24 जनवरी 2025 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।
वल्लान
तमिल भाषा में बनी ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसका नाम वल्लन है। फिल्म का प्रोडक्शन किया गया है वीआर डेला फिल्म फैक्ट्री के द्वारा जिसके निर्देशक हैं मणि सेइयोन और कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। कलाकारों के रूप में आपको सुंदर सी,तान्या होप, हेबा पटेल,चांदनी तमिलारासन, थलाइवासल विजय आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। 24 जनवरी 2025 को यह फिल्म भी थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी जिसे आप अपने करीबी सिनेमा घरों में जाकर आसानी से इंजॉय कर सकते हैं।
घपरोल: गढ़वाली मूवी
प्लूनेक्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई यह कॉमेडी फिल्म जिसके डायरेक्टर हैं सिद्धार्थ शर्मा और कहानी लिखी है ऋषभ कुमार ने। मनीष डिमरी,करिश्मा शाह, ऋषभ कुमार मयंक राजपूत अपराजिता आदि बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी।
फिल्म की कहानी आपको दो ऐसे दोस्तों से रूबरू कराएंगे जो दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी से ऊब कर किसी शांति वाली जगह पर छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। एक्साइटमेंट और कॉमेडी से भरी यह फिल्म भी आपको 24 जनवरी 2025 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।
मिस्टर हाउसकीपिंग
तमिल भाषा में बनी फिल्म जिसका उत्पादन इनवेट मीडिया और श्री तेनाण्दल फिल्म के द्वारा किया गया है यह इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी एक ऐसा प्रेमी युगल को दिखाती है जिनका कॉलेज का प्यार सालों बाद गहरी दुश्मनी में बदल जाता है। प्यार की ये नफरत भरी कहानी देखने के लिए आपको 24 जनवरी 2025 तक इंतजार करना होगा जब यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।
हत्या
क्राइम ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर तेलुगु भाषा में बनी यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है जिसमें आपको श्रीविद्या बसावा का निर्देशन देखने को मिलेगा।
बात करें अगर मुख्य कलाकारों की तो इसमें आपको धन्या बालकृष्णन, बिंदु चंद्र माली, श्रीकांत अयंगर, पूजा रामचंद्रन, शिवाजी राजा,रवि वर्मा, रघुनाथ राजू आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से ये भी एक मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है।
रुद्र गरुणा पुराणा
कन्नड़ और तेलुगु लैंग्वेज में बनी एक्शन क्राइम थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म जिसका प्रोडक्शन अश्विनी आर्ट्स के द्वारा किया गया है 24 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म के निर्देशक हैं के एस नंदीश और कहानी लिखी है जैकब वरगिस ने।
फुसक्लास दाभाडे
मराठी भाषा की ये फिल्म जिसका उत्पादन चलचित्र मंडली प्रोडक्शन के द्वारा किया गया है, दाभाडे परिवार की शादी से जुड़ी एक बहुत ही भावनात्मक कहानी को दिखाती है। फिल्म के निर्देशक और सह लेखक हैं हेमंत ढोमे और मुख्य कलाकारों में आपको अमेय वाघ, क्षिति जोग, राजश्री भावे,हरीश दुधाड़े आदि कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। फिल्म की रिलीज डेट 24 जनवरी 2025 है जब यह आपको थिएटर में देखने को मिल जाएगी।
एम आह
गांधी तथा चेट्टू मैथरी मूवी मेकर्स और सुकुमार लेखन द्वारा निर्मित यह फिल्म जिसकी शूटिंग रंगमपेट भारत में की गई है एक दादा और पोती की कहानी को दिखाती है। फिल्म में दिखाई गई युवा लड़की अपने दादा के द्वारा लगाए गए पेड़ को विद्वंशो से बचाने के लिए गांधी जी के अहिंसा वाद पर चलते हुए शांतिपूर्ण प्रतिरोध करती है। इंटरेस्टिंग कहानी के साथ बनी यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।
दंतेला
यह एक हॉरर फिल्म है जिसके निर्देशक और सह लेखक हैं शांतनु पटनवार। मुख्य कलाकारों में आपको सदाबहार विशाल राया डिंगोरिया, राज दीवान,ज्योत्स्ना ताम्रकार, वीणा सेन्द्रे आदि कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म भी 25 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है।
26 जनवरी 2025
एनकेआर 21
तेलुगु लैंग्वेज की ये एक्शन फिल्म जिसका प्रोडक्शन अशोक क्रिएशंस और एनटीआर आर्ट्स के द्वारा किया गया है 26 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको अर्जुन रामपाल, सई मांजरेकर, नंदमुरी कल्याण राम, सोहेल खान श्रीकांत जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्देशक हैं प्रदीप चिलकुरी और कहानी लिखी है श्रीकांत विसा और हरिकृष्ण भंडारी ने।
बिहू अटैक
सुजाद इकबाल खान के द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में देव मेनारिया,डेजी शाह,राहुल देव, मीर सरवर,अरबाज खान, हितेन तेजवानी,राजा मुराद आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। पीकेएस फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा बनाई गई यह एक्शन फिल्म 26 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
अजय देवगन के साथ आज़ाद में नज़र आये नये सितारे, मौका मिला नये चेहरों को।







