इकबाल रिजवी और जीतू अरोड़ा के निर्देशन में बना एक टीवी शो पावर ऑफ पांच,जिसे 17 जनवरी 2025 को जियोहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।ये एक फैंटेसी शो है जिसकी कहानी मुख्य रूप से पांच किरदारों से जुड़ी हुई है।
इस कहानी की लेखिका है एकता कपूर और शो को स्क्रीन प्ले दिया है अरशद जाफरी और सुमरित सहरी ने।इस शो ने रिलीज होते ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।एक तगड़ी और काफी टैलेंटेड कास्ट टीम इस शो की आपको देखने को मिलेगी।
आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे पावर ऑफ पांच की कास्ट टीम से जुड़ी सारी जानकारी। कौन सा कलाकार किस क्षेत्र से आया है इससे पहले और किस शो में काम किया है इन कलाकारों ने या और कौन कौन से शो आने वाले हैं।
शो की शानदार स्टार कास्ट
1- रीवा अरोड़ा
रीवा अरोड़ा पावर ऑफ 5 में मुख्य कलाकार बेला का रोल करती हुई नजर आ रही है। भारतीय मीडिया से रिलेटेड विजुअल मर्चेंडाइजर, एक बेहतरीन कलाकार और कंटेंट क्रिएटर रीवा अरोड़ा इसलिए 13 सालों से अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी है। मात्र 3 साल की उम्र में रीवा अरोड़ा ने एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी।
रीवा अरोड़ा का जन्म 1 फरवरी 2007 को दिल्ली शहर में हुआ था। 2015 में सोल नाम की फिल्म में रीवा अरोड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी इसके बाद कई बेहतरीन फिल्में उन्होंने अपने नाम की।
भारत, रक्षक, सैक्शन 375, गुंजन सक्सेना, उरी, बंदिश बैंडिट, डिस्को वाली रात,काली तेरी, पक्की वाली यारी, सीक्रेट आइस, कांस्टेबल गिर पड़े आदि फिल्मों और शोज में काम किया है।
हाल ही में पावर ऑफ 5 नाम की एक सीरीज जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है जिसमें रीवा अरोड़ा एक मुख्य भूमिका में है जिन्हें उनकी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है।
2- जयवीर जुनेजा
पावर ऑफ 5 वेब सीरीज जिसमें जयवीर जुनेजा ने रणवीर का रोल निभाया है जिसे 5 एलिमेंट में से एक, वायु के लिए प्रस्तुत किया गया है। पृथ्वी पर पावर के चार एलिमेंट मुख्य रूप से होते हैं जिसमें जल वायु अग्नि और पृथ्वी शामिल है। शो की कहानी इन्हीं चारों एलिमेंट से जुड़ी हुई है जिसका कनेक्शन पंचगिरी से दिखाया गया है। इन चार एलिमेंट को पूरा करने के लिए
पांचवें एलिमेंट की तलाश इस शो में दिखाई गई है।जयवीर जुनेजा का ये डेब्यू शो है जिससे इन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है और अपनी पहचान एक बेहतरीन कलाकार की तरह बनाई है।
3- आदित्य राज अरोड़ा
29 दिसंबर 2000 में जन्मे आदित्य राज अरोड़ा जो एक्टिंग की दुनिया में न्यू कमर है। साल 2022 में एयरटेल वीवो वनप्लस जैसे बड़े नेटवर्क के साथ जुड़कर काम करना शुरू किया।
2023 में अमेजॉन प्राइम पर टाइगर बेबी के मेड इन हेवन के सीजन 2 में मुख्य भूमिका के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया था। इसके अलावा 2024 में तुझ पर मैं फिदा नाम की टीवी सीरीज में भी काम किया है। द आर्चीज में भी आदित्य राज अरोड़ा सैम के किरदार को निभाते हुए नजर आए हैं।
4- बियांका अरोड़ा
बियांका अरोड़ा भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस है जिन्होंने पावर ऑफ 5 से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। सुपरनैचुरल पावर वाली इस वेब सीरीज में बग्गू का किरदार निभाते हुए बियांका अरोड़ा नजर आई है। इस टैलेंटेड एक्ट्रेस ने 2025 की टॉप वेब सीरीज में से एक पावर ऑफ 5 से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है।
5- यश सहगल
17 अक्टूबर 2005 को जन्मे यश सहगल एक बेहतरीन कलाकार है जिन्होंने 150 टीवी कमर्शियल में काम किया है। इन्होंने कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है जिसमें से रणबीर कपूर की फिल्म तमाशा और बॉम्बे वेलवेट मुख्य फिल्में हैं।
रणबीर कपूर की फिल्म तमाशा में यंग रणबीर कपूर का रोल प्ले करने वाले यश सहगल ने मात्र 6 साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी। साल 2025 में रिलीज हुआ है टीवी शो पावर ऑफ 5 में इस कलाकार ने एक अहम रोल निभाया है जिसकी वजह से यश सहगल की एक अलग पहचान बन गई है।
6- बरखा बिष्ट
28 दिसंबर 1979 में जन्मी बरखा बिष्ट एक बेहतरीन कलाकार है जिन्होंने पावर ऑफ 5 में मुख्य कलाकार बेला की मां का किरदार निभाया है। इससे पहले इन्होंने कई हिंदी और बंगाली धारावाहिक में काम किया है जिसमें से कुछ मशहूर शोज और फिल्में ये हैं हंटर, असुर, 1920, दुरंगा, सफेद, मुखबिर, स्वराज, बदनाम, लाल इश्क, कामिनी आदि।
7- उर्वशी ढोलकिया
भारतीय टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री जिन्हें मुख्य रूप से कसौटी जिंदगी की नाम के धारावाहिक की कोमोलिका के रूप में जाना जाता है।ये वो टेलीविजन अभिनेत्री हैं जिन्होंने बिग बॉस 6 की ट्रॉफी भी अपने नाम की है।
उर्वशी ढोलकिया का जन्म 9 जुलाई 1979 को हुआ था। मात्र 16 साल की उम्र में ये शादी के बंधन में बंध गई थी जिसके पूरे 1 साल के अंदर ही इन्हें दो जुड़वां बेटे हुए। उर्वशी ढोलकिया ने अपने दोनों बेटों की परवरिश एक सिंगल मां की तरह की।
उर्वशी ढोलकिया हाल ही में रिलीज हुई जियोहॉटस्टार स्पेशल शो पावर ऑफ 5 में एक अहम रोल के लिए खूब फेमस हो रही है। यह शो दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है जिसमें सुपरनैचुरल पावर से रिलेटेड कहानी दिखाई गई है।
READ MORE







