क्या इस फ़िल्म का रीमेक है शाहिद की देवा?

Written by: Arslan
Publish On: September 24, 2025 12:28 PM (IST)
Is Deva a remake of the Malayalam movie Mumbai Police

जर्सी फिल्म के बाद शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं फिर से अपने एक नए अवतार में, अपनी नई मूवी देवा के साथ। जिसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है,जिसे 31 जनवरी 2025 के दिन देश भर के सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा।

देवा का निर्देशन ‘रोशन एंड्रयूज’ ने किया है जिन्होंने इससे पहले सल्यूट और सैटरडे नाइट जैसी फिल्मों का भी डायरेक्शन किया था। कहानी के मुख्य रोल में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े देखने को मिलेंगे। हालांकि ट्रेलर रिलीज के पहले ही दिन इस पर रीमेक और कॉपी का ठप्पा लगा दिया गया है। अब कौन है वह फिल्म और क्या है उसकी स्टोरी आइए जानते हैं हमारे इस आर्टिकल में।

किस फिल्म का रीमेक है शाहिद की देवा

साल 2013 में आई मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस जिसका निर्देशन देवा के डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज ने ही किया था, इसी फिल्म का रीमेक शाहिद की फिल्म देवा को बताया जा रहा है। साथ ही जिन दर्शकों ने मुंबई पुलिस को देखा है उन सभी ने देवा पर साफ तौर पर रीमेक का ठप्पा लगा दिया।

देवा और मुंबई पुलिस कंपेरिजन

भारी भरकम स्टार कास्ट

जहां एक तरफ फिल्म मुंबई पुलिस की मुख्य कास्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन, जयसूर्या और रहमान नजर आए थे। तो वहीं दूसरी ओर देवा में शाहिद मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

भले ही शाहिद की पिछली फिल्म जर्सी ने बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ का कलेक्शन किया हो, पर इनकी 2019 में आई कबीर सिंह ने जिस तरह से अपना जादू चलाया था वह काबिले तारीफ माना गया। जिसके कारण शाहिद की फीस तकरीबन 25-30 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जो कि काफी ज्यादा है।

बजट में जमीन आसमान का अंतर

जहां एक ओर मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस का बजट मात्र 5.75 करोड़ रुपए था तो वहीं दूसरी ओर फिल्म देवा को बनाने में तकरीबन 50 करोड़ रुपए का खर्चा आया है।

क्या देवा बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी

शाहिद की इस मच अवेटेड फिल्म को भले ही लोगों द्वारा कॉपी बताया जा रहा हो। पर फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा सकती है,जिसका मुख्य कारण फिल्म मुंबई पुलिस का हिंदी भाषा में उपलब्ध ना होना है,

जिसके कारण अधिकतर लोगों ने इसे नहीं देखा होगा और यदि हिंदी दर्शक इसे देखने का प्रयास करेंगे भी,तो उन्हें इसकी कहानी समझने में काफी परेशानी होगी,क्योंकि फिलहाल फिल्म मुंबई पुलिस सिर्फ मलयालम भाषा में ही उपलब्ध है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

क्यों ‘स्काई फोर्स’ एडवांस बुकिंग, ठंडे बस्ते में?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment