क्या आपकी शादी होने वाली है? ज़रूर देखें ज़ी5 की नई फिल्म मिसेज़।

Written by: Arslan
Publish On: September 24, 2025 12:57 PM (IST)
Mrs zee5 orignal film trailer breakdown in hindi

सानिया मल्होत्रा की नई फिल्म ‘मिसेज’ का ट्रेलर ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर 25 जनवरी 2025 को ड्रॉप कर दिया गया है। सानिया जिन्हें आपने इससे पहले कटहल, लव हॉस्टल और हिट जैसी फिल्मों में देखा होगा।

मिसेज का डायरेक्शन अराती कादव ने किया है, साथ ही जियो स्टूडियोज की भागीदारी है। अब क्योंकि यह zee5 की ओरिजिनल फिल्म है जिस कारण हमें इसकी पटकथा काफी यूनिक देखने को मिलेगी। फिल्म के मुख्य किरदार में निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह भी दिखाई देते हैं। मूवी की कहानी मुख्य रूप से हाउस वाइफ के इर्द गिर्द घूमती है।

ट्रेलर ब्रेकडाउन-

कहानी मुख्य रूप से रिचा (सानिया मल्होत्रा) पर आधारित है जो कि एक हाउसवाइफ होने के साथ संगीत और नृत्य का भी काफी शौक रखती है। हालांकि जल्दी शादी हो जाने के कारण रिचा अपनी जिंदगी में वह सब अचीव नहीं कर सकी, जो कर सकती थी।

और शादी हो जाने के बाद भी अपनी उन अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करने के पीछे भागती हुई नजर आती है, जिनके हस्बैंड का किरदार निशांत दहिया ने निभाया है। जिसके घर में उसकी जॉइंट फैमिली भी मौजूद है जिनमें निशांत के पिता कंवलजीत सिंह जो काफी स्ट्रिक्ट स्वभाव के हैं। अब कैसे रिचा इस स्ट्रिक्ट फैमिली में फिट हो पाती है, या फिर इस घर के रूल्स को पूरी तरह से चेंज कर देती है यह सभी चीज जाने के लिए आपको देखनी होगी मिसेज।

रिलीज़ डेट-

फिलहाल zee5 की इस ओरिजिनल फिल्म को 7 फरवरी 2025 को रिलीज कर दिया गया है।

बुलेट पॉइंट-

फिल्म की कहानी समाज में जिस तरह से परिवार में आई नई बहु के प्रति सामाजिक अवधारणा बनी हुई होती है उसे यह बखूबी दिखाती है। स्टोरी में लड़कियों को शादी के बाद भी खुद की पर्सनालिटी को चेंज न करने का भी संदेश दिया गया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

रहस्यमयी प्रेम कहानी,इंतजार खत्म जानें रिलीज डेट और ट्रेलर रिव्यू

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment