Manjummel Boys मंजुम्मेल बॉयज़ फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया गया है। आप इसे डिज़्नी+ हॉटस्टार पर हिंदी में देख सकते हैं। अगर आपने यह फिल्म थिएटर में मिस कर दी है, तो कोई बात नहीं, अब आप इसे OTT पर देख सकते हैं। यह कुछ दोस्तों की कहानी है, जो बचपन से ही दोस्त हैं और एक-दूसरे के बिना कहीं घूमने नहीं जाते।
दोस्तों का कोडईकनाल का प्लान
एक दिन सभी लड़के घूमने का प्लान बनाते हैं कोडईकनाल, जो एक टूरिस्ट प्लेस है। वहाँ एक जगह होती है गुना केव, जो एक टूरिस्ट स्पॉट है। इसके अंदर एक गुफा होती है, जहाँ सभी दोस्त जाना चाहते हैं, लेकिन इस गुफा तक जाने पर प्रतिबंध लगा होता है।
रियल इंसिडेंट पर आधारित कहानी
यह फिल्म एक रियल इंसिडेंट से प्रेरित है, जो कोच्चि के पास मंजुम्मेल गाँव के लड़कों के साथ हुआ था। जब वे लड़के छुट्टियाँ मनाने के लिए कोडईकनाल गए थे, तब यह घटना घटी। फिल्म के अंत में आपको उनकी असली तस्वीरें देखने को मिलेंगी। यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर रेस्क्यू पर आधारित है।
फिल्म का रोमांच और इमोशनल जुड़ाव
फिल्म की शुरुआत में लगभग 30 मिनट तक आपको कुछ खास थ्रिल देखने को नहीं मिलता। लेकिन 30 मिनट के बाद फिल्म रफ्तार पकड़ती है और अंत तक आपका मुँह खुला रह जाता है। आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर यह हो क्या रहा है। फिल्म के हर सीन के साथ आप खुद को इमोशनली जुड़ा हुआ पाते हैं। इस तरह की फिल्म को ही सर्वाइवल थ्रिलर कहते हैं। हमारे बॉलीवुड को मलयालम सिनेमा से सीखना चाहिए।
दोस्ती की गहराई और रेस्क्यू का जज़्बा
जो लड़का उस गुफा में गिरा होता है, उसके साथ तो आपका जुड़ाव होता ही है, लेकिन इसके साथ-साथ जो दोस्त उसे बचाने की कोशिश कर रहे होते हैं, उनसे भी आप भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। क्योंकि वे अपने दोस्त को बचाने के लिए हार नहीं मानते और हर संभव कोशिश करते हैं।
इमोशनल और थ्रिलर अनुभव
एक पल के लिए यह फिल्म आपके अंदर इमोशनल का सैलाब ला देती है। यह आपको सोचने पर मजबूर कर देती है कि सच्ची दोस्ती होती क्या है। जब सब हार मान जाते हैं, वहाँ दोस्त सामने आते हैं। जिस तरह से लड़का गुफा में गिरता हुआ दिखाया गया है, उसे देखकर आपकी रूह काँप जाएगी। ऐसा सीन सिर्फ मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ही क्रिएट कर सकती है। यह मलयालम सिनेमा का एक ऐसा नगीना है, जो हमेशा अपनी चमक से लोगों को प्रभावित करता रहेगा।
फिल्म की कमाई और उपलब्धि
मात्र 20 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 241 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्म में किसी भी तरह के न्यूड सीन या एडल्ट सीन नहीं हैं। यह फिल्म देखने के बाद आप दूसरों को जरूर बताएँगे कि अगर यह फिल्म नहीं देखी, तो आपने कोई भी फिल्म नहीं देखी। इस फिल्म को हम पाँच में से साढ़े चार स्टार देते हैं।
सिनेमाघरों में रिलीज़ की जानकारी
यह फिल्म अब सिनेमाघरों में उपलब्ध नहीं है, क्योंकि यह डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हो चुकी है।
READ MORE







