गे शेफ़ का प्यार और रोमांस फ्री में देखे यहां

Written by: Amir khan
Publish On: September 24, 2025 3:27 PM (IST)
MX player Sweet munchies review in Hindi

स्वीट मंचीज़ नाम का कोरियन ड्रामा एमएक्स प्लेयर पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, कोरियन भाषा में रिलीज कर दिया गया है। इसमें टोटल 12 एपिसोड हैं और यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ है जानते हैं कैसा है यह कोरियन ड्रामा क्या इसके 12 एपिसोड देखे जा सकते हैं।

कहानी

कहानी में हमें एक होटल शेफ को दिखाया गया है जिसका नाम है पार्क जिन-संग जिसे खाना बनाना बहुत पसंद है और यह एक रेस्टोरेंट में शेफ का काम करता है। इस रेस्टोरेंट में आने वाले लोग अपनी पसंद की ड्रिंक को चुनते हैं और पार्क उनके लिए खाने को चुनता है।

एक दिन किसी दुर्घटना वश इसके पिता का एक्सीडेंट हो जाता है अब इसे पैसों की जरूरत होती है और तब वह अपने रेस्टोरेंट में जाता है तो उसे पता लगता है कि वह रेस्टोरेंट अब बंद हो चुका है पार्क जिन-संग के रेस्टोरेंट में आने वाली एक रेगुलर कस्टमर जिसका नाम किम आ-जिन है जो की एक टीवी शो की प्रोड्यूसर होती है।

किम आ-जिन को अपने टीवी शो के लिए एक ‘गे’ शेफ की जरूरत होती है अब पार्क जिन-संग को तो पैसों की जरूरत होती है तो उसके दिमाग में एक आईडिया आता है कि क्यों ना वही गे शेफ के रूप में इस शो में शामिल हो,तब वह इस शो का होस्ट बन जाता है जिससे की इसे काफी पॉपुलैरिटी भी मिलती है।

किम आ-जिन हमेशा खुश रहने वाली लड़की है यह हमेशा मुस्कुराती रहती है और अपनी प्रॉब्लम को अपने अंदर दबा कर रखती है अब एंट्री होती है तीसरे कैरेक्टर की जिसका नाम है कांग ताए-वान यह फैशन शो को होस्ट करता है क्योंकि वह खुद एक फैशन डिजाइनर है यह इनके शो पर एक फैशन डिजाइनर बनकर आता है।

तब इसकी मुलाकात किम आ-जिन से होती है अब अपने शो में ये तीनों लोग साथ में जुड़कर काम करते हैं पर एक सीधी साधी कहानी उस समय बदल जाती है जब यह तीनों एक त्रिकोणीय प्यार में फंस जाते हैं। आगे की कहानी जानने के लिए आपको ये शो एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में देखने को मिल जाएगा।

पॉजिटिव प्वाइंट

सीरीज़ की हिंदी डबिंग बहुत अच्छी की गई है जो की इससे आपको पूरी तरह से बांध कर रखती है सीरीज़ पुरानी होने के बाद भी कैमरा वर्क के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी बनाई गई है शो में आपको गे रोमांस भी देखने को मिलेगा। 12 एपिसोड की जगह पर अगर इसे 8 एपिसोड में प्रस्तुत किया होता तब यह सीरीज़ और भी इंटरेस्टिंग बन सकती थी ।

नेगेटिव प्वाइंट

कहानी में किसी भी तरह का नयापन देखने को नहीं मिलता है स्क्रीन प्ले उस तरह से प्रेजेंट नहीं किया गया है जैसा कि करना चाहिए किसी भी कैरेक्टर से आप पूरी तरह से इमोशनली खुद को कनेक्ट नहीं कर पाते दो से तीन एपिसोड को खत्म करने के बाद भी शो में वो बात नज़र नहीं आती जो की और कोरियन ड्रामा में देखने को मिलती है।

निष्कर्ष

अगर आपके पास किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं है और आपको कोरियन शो देखना पसंद है तब आप इसे एमएक्स प्लेयर पर जाकर फ्री में हिंदी डबिंग के साथ देख सकते हैं आईएमडीबी की तरफ से इसे 6.3 की रेटिंग मिली है। फिल्मी ड्रिप की ओर से 5 /2.5 की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Hell of a Summer ट्रेलर ब्रेकडाउन

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment