The Idea Of You Review: द आइडिया ऑफ यू फिल्म समीक्षा

Written by: Amir khan
Publish On: September 12, 2025 3:35 PM (IST)
The Idea Of You review by filmydrip

अमेज़न प्राइम पर एक फिल्म आया है, जिसका नाम है द आइडिया ऑफ यू। आइए, जानते हैं कुछ बातें इस फिल्म के बारे में। यह फिल्म आप सभी भाषाओं में देख सकते हैं। फिल्म के बारे में बहुत ज़्यादा कुछ कहने को नहीं है, एक बार आप इस फिल्म को देख सकते हैं। न ही फिल्म बहुत अच्छी है और न ही इसे बुरा कहा जा सकता है। ऐनी हैथवे को फिल्म की मुख्य भूमिका में दिखाया गया है, जिनकी उम्र फिल्म में चालीस वर्ष की है। उन्हें एक 24 साल के लड़के से प्यार हो जाता है।

24 साल का लड़का एक बैंड का सिंगर है, जिससे ऐनी को प्यार हो जाता है। अब कैसे वह लड़का ऐनी हैथवे को प्रपोज़ करता है, कैसे उसे पटाने की कोशिश करता है, और दोनों के रिलेशन में आने के बाद क्या होता है, यह सब देखने लायक है। इनका रिलेशन आगे चलकर क्या रंग लाता है, सफल होता है या नहीं, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। जब इस बात की खबर लोगों को पता चलती है, तो लोग कैसा रिएक्ट करते हैं? एक चालीस साल की औरत 24 साल के लड़के को डेट कर रही है, तब समाज में हलचल मच जाती है और लोगों को इस बारे में बात करने का मौका मिल जाता है।

इनको ट्रोल किया जाता है, जगह-जगह पर शर्मिंदा किया जाता है कि आखिर कैसे एक चालीस साल की औरत अपनी उम्र के आधे लड़के से प्यार कर सकती है। ऐनी हैथवे एक सिंगल मदर हैं, उनकी एक बेटी है। जब उनकी बेटी को पता चलता है कि उनकी माँ एक रिलेशन में है, तो वह कैसे रिएक्ट करती है? यह सब ऐनी हैथवे के आसपास चल रहा होता है, जो उनके रिलेशन पर प्रभाव डालता है। आखिर में प्यार की जीत होती है या नहीं, यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। फिल्म में कई हिस्से रोचक हैं, जिन्हें देखकर मज़ा आता है, लेकिन यह मज़ा कुछ ही दृश्यों में सीमित है।

यह फिल्म उन लोगों को ज़्यादा पसंद आएगी, जो ऐसी परिस्थितियों से गुज़र रहे होंगे। ऐसे लाखों लोग मिल जाएँगे, जो इस तरह के प्यार में फँसे हुए हैं और समाज के डर से अपने प्यार को दबाए हुए हैं। फिल्म में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। कहीं पर फिल्म हल्की हो जाती है, तो कहीं पर भारी नज़र आती है। अगर आप फ्री हैं और देखने के लिए कोई अच्छी फिल्म नहीं है, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

फिल्म बहुत लंबी नहीं है, दो घंटे में यह खत्म हो जाती है। फिल्म में कुछ एडल्ट सीन हैं, इसलिए इसे परिवार के साथ बैठकर न देखें तो बेहतर है। अगर एक्टिंग की बात करें, तो फिल्म के दोनों मुख्य किरदारों ने बहुत अच्छा काम किया है, जिसे देखकर मज़ा आता है। हमारी तरफ से इस फिल्म को पाँच में से दो स्टार दिए जाते हैं।

read more

गदर 2 के बाद सनी देओल में आ गया है जोश, देखने को मिलेंगी बैक टू बैक कई सारी फिल्में

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment