Grafted Hindi Review: जानिए एक घिनौनी और डिस्टर्बिंग फिल्म के बारे में

Written by: Amir khan
Publish On: September 24, 2025 3:45 PM (IST)
Grafted Movie review hindi

डेढ़ घंटे की हॉरर सस्पेंस फैंटेसी फिल्म जो की अमेज़न प्राइम के रेंटल बेस पर उपलब्ध करा दी गई है, जहां पर आप 120 रुपये खर्च कर के इस फिल्म को देख सकते हैं, कैसी है यह फिल्म, आइए करते हैं रिव्यू शायद हमारा रिव्यू आपकी मदद करे फिल्म को देखने के लिए।

कहानी

कहानी में ‘वेई’ नाम की लड़की दिखाई गई है, जिसके पिता साइंटिस्ट है। साइंटिस्ट होने के नाते वह कुछ ना कुछ नया एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं और इसी एक एक्सपेरिमेंट करते हुए उनकी मौत हो जाती है। वेई के चेहरे और गर्दन पर एक बर्थ मार्क होता है, जिस वजह से वह हमेशा शर्मिंदगी महसूस करती है। इस मार्क की वजह से लोग इसका मजाक भी बनाते हैं, अब वह चाहती है कि इस मार्क को हटा दिया जाए।

वेई के पिता के द्वारा किए जा रहे एक्सपेरिमेंट की वजह से ऐसा लगता है कि वह किसी के भी चेहरे को अपने चेहरे पर लगा सकती है, इससे वह और भी सुंदर बनना चाहती है और इस सुंदरता को पाने के लिए वह घिनौनेपन की हदें पार कर देती है।

पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट

कहानी में काफी डिस्टर्बिंग और घिनौनी चीजें दिखाई गई हैं। डिस्टर्बिंग चीज वह होती है जो हमें मानसिक और भावात्मक रूप से प्रभावित करे, वही घिनौनी चीज वह होती है जिसमें नफरत गुस्सा अपराध देखने को मिले। यह दोनों ही चीजें हमारे दिमाग पर नकारात्मक असर डालती हैं।

बात करते हैं फिल्म के डिस्टर्बिंग सीन की तो जिस तरह से ‘वेई’ चीजों को खाती है और अपने उस मार्क का इलाज करने के लिए यह काफी घिनौना काम करती दिखाई गई है, पर यह पूरी फिल्म बोर करती है कुछ भी इंटरेस्टिंग या इंगेजिंग होता नहीं दिखाई पड़ता।

डेढ़ घंटे की इस फिल्म में ऐसा एक भी सीन नहीं है जो आपको अपनी ओर आकर्षित कर सके, ग्राफ्टेड को मेडिकल भाषा में इस्तेमाल किया जाता है और इसका मतलब होता है एक त्वचा के किसी हिस्से को किसी और त्वचा पर लगाया जाना, कहानी में वेई के मार्क को प्लास्टिक सर्जरी के द्वारा भी हटाया जा सकता था। पर यहां पर कुछ और ही पागलपन होता हुआ दिखाया जा रहा है जो की लॉजिक से बहुत ही दूर है।

टेक्निकल एक्सपेक्ट

डायरेक्शन स्क्रीनप्ले स्लो है जो एक दर्शक के तौर पर आपको इस फिल्म से नहीं जोड़ पाता, बीजीएम, म्यूजिक, वीएफएक्स में भी कुछ खास होता नहीं दिखता, अच्छे खासे प्रोडक्शन वैल्यू होने की बावजूद न जाने इन सब चीजों पर क्यों पैसा खर्च नहीं किया गया जिससे कि यह एक लो बजट हॉरर फिल्म जैसी लगती है।

निष्कर्ष

अगर आप कुछ हटकर फिल्में देखने की शौकीन हैं जिसमें कुछ भी बेमतलब जैसा देखने को मिले। तब आप इसे एक बार देख सकते हैं, पूरी फिल्म में कुछ भी नया देखने को नहीं मिलता। फिल्म देखते समय यह पूरी तरह से निराश करने वाली है, इंग्लिश की वेबसाइट ने इसे अच्छे रिव्यू दिए हैं पर फिल्मीड्रिप की तरफ से पांच में से सिर्फ दो स्टार दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Hisaab Barabar Movie Review: क्या आर.माधवन कर सके, दर्शकों के समय का हिसाब बराबर?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment