भारत की नंबर वन खून खराबे वाली फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: September 24, 2025 4:02 PM (IST)
How Marco became India most brutal film

मार्को फिल्म को भारत की सबसे खून खराबी वाली फिल्म बोला जा रहा है। मार्को फिल्म को हनीफ एडेनि ने जब बनाना शुरू किया था,तब हनीफ एडेनि इस फिल्म को यह सोचकर बना रहे थे कि मार्को केरल की अब तक सबसे ब्रूटल फिल्म है, पर इन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह पूरे भारत की अब तक सबसे ज्यादा ब्रूटल फिल्म होने वाली है।

मार्को से पहले किल,एनिमल,सालार जैसी फ़िल्में ब्रूटल कहीं जाती थी जिन सीन को सालार एनिमल किल में क्लाइमैक्स के रूप में दिखाया गया था वह सीन मार्को में आम तरह से दिखाये गए है। 20 में से 2 फिल्में ऐसी आती हैं जो बहुत कम बजट में तैयार की जाती है और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का टैग लेकर जाती है आखिर ऐसी कौन सी वह वजह है जो ये फिल्मे कम बजट में ब्लॉकबस्टर बन जाती है।

फिल्म के मेकर हनीफ एडेनि ने इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया था की कहानी में क्या दिखाया जाने वाला है और जब इसे सिनेमाघर में रिलीज किया गया तब इसके ब्रूटालटी से भरे हुए एक्शन सीक्वेंस को देखकर दर्शक पागल होगये। ट्रेलर में सब कुछ छुपा कर फिल्म बहुत कुछ दिखाने वाली तकनीक से यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी।

मार्को की सफलता का राज

अगर किसी फिल्म की कहानी अच्छी न होकर भी वह सुपरहिट रहती है तब वहां पर सबसे बड़ी बात निकल कर आती है वह है कहानी की प्रेजेंटेशन जो दर्शकों के सामने पेश की जा रही है किस सीन को कितना दिखाना है और कहां पर दिखाना है या सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है।

आखिर इस तरह की ब्रूटालिटी से भरी हुई फिल्में क्यों बनाई जा रही है। सालार,केजीएफ,किल,एनिमल जैसी फिल्म से या अंदाजा लगाना आसान हो गया कि अब दर्शकों की पहली पसंद ब्रूटालिटी ही बन गई है। बस यही एक वजह है जिससे मेकर अपनी फिल्मों में खून खराबे वाले सीन की भरमार करने लगे।

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का हमेशा से एक स्ट्रांग कंटेंट रहता है वह इसी कंटेंट के जरिए अपनी फिल्मो में एक बड़ा कलेक्शन करते है मलयालम सिनेमा में हमें सोशल इश्यू पर बनी बहुत सारी फिल्में देखने को मिली हैं।

मार्को में विलन को जिस तरह से दिखाया गया है उस कैरेक्टर को देखकर विलन जैसी फीलिंग आती है इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म इंडस्ट्री मे हर कैरेक्टर के अनुसार कलाकारों की कास्टिंग की जाती है। मार्को के कंटेंट में वह दम नहीं था पर इन्होंने अपनी फिल्म सिर्फ प्रेजेंटेशन ब्रुटलटी के माध्यम से सुपर डुपर हिट करवा ली।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो मूवी मुफ्त में देखें

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment