Gurmukh The Eyewitness Review: पाली भूपिंदर सिंह के डायरेक्शन में बनी गुरमुख

Written by: Amir khan
Publish On: September 25, 2025 9:34 PM (IST)
Gurmukh Movie REVIEW HINDI

पाली भूपिंदर सिंह के निर्देशन में बनी गुरमुख में हमें देखने को मिलते हैं कुलजिंदर सिंह, सिद्धूसर्रा, गुरपाल सरदार सोही। गुरमुख को जियोहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। यह जियोहॉटस्टार की ओरिजिनल फिल्म है।

कहानी

कहानी एक आम इंसान की है, जिसे अपने धर्म पर बहुत विश्वास है और अपने धर्म गुरु में अटूट आस्था रखता है। इसी आस्था के चलते वह लोगों की मदद करता है और उन्हें सहारा देता है। गुरमुख की दुनिया तब पूरी तरह से बदल जाती है, जब उसे एक लड़की की मदद करनी होती है,

जिसे न्याय दिलाना उसके लिए एक महत्वपूर्ण मिशन बन जाता है। लड़की के साथ हुए अन्याय के खिलाफ लड़ाई में गुरमुख जिस तरह से गवाहों को इकट्ठा करता है और न्याय के लिए जो रौद्र रूप धारण करता है, वह देखना काफी रोमांच से भरपूर है।

अब न चाहते हुए भी वह इन सब के बीच फंस जाता है, चाह कर भी वह इन सब चीजों से बाहर नहीं आ पाता। अब गुरमुख इस लड़की को किस तरह से इंसाफ दिलाता है और इस इंसाफ को दिलाने में उसे किन कठिनाइयों से गुजरना होता है, यही सब आपको इस फिल्म को देखकर पता लगाना होगा।

पॉजिटिव और निगेटिव पॉइंट

बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है, जब पंजाबी फिल्मों में हमें कॉमेडी से हटकर सीरियस टॉपिक पर फिल्में बनती दिखें, पर जियोहॉटस्टार इस बार एक सीरियस टॉपिक को उठाकर लाया है, जिसका कंटेंट क्रिएटिव तरह से प्रेजेंट किया गया है। एक कम बजट के साथ गुरमुख अपनी कहानी, सिनेमाटोग्राफी, बीजीएम में कहीं भी पीछे नहीं दिखाई देती।

इस तरह की फिल्में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बनती रहनी चाहिए। गुरमुख को देखकर ऐसा लगता है कि किसी बॉलीवुड फिल्म को पंजाबी भाषा में देख रहे हों। एनिमल और किल जैसे खून-खराबे से भरे एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। निगेटिव पॉइंट की बात की जाए तो वह है फिल्म का बजट। अगर इसका बजट थोड़ा और बड़ा किया जाता, तो शायद इसे और भी अच्छे से प्रेजेंट किया जा सकता था। बजट की कमी हमें इसके वीएफएक्स में साफ तौर पर दिखाई देती है।

निष्कर्ष

अगर आपने आशीष कुमार के निर्देशन में बनी प्रिंस कंवलजीत सिंह की फिल्म चेता सिंह देखी होगी, तब आपको गुरमुख भी पसंद आएगी। पहली बार जियोहॉटस्टार पर किसी पंजाबी फिल्म को एक साथ 9 भाषाओं में रिलीज किया गया है।

आप इसे अरबी, चीनी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषाओं में देख सकते हैं। गुरमुख फैमिली के साथ बैठकर देखी जा सकती है। आईएमडीबी की ओर से इसे 8.3 की रेटिंग मिली है। फिल्मी ड्रिप की तरफ से इसे दिए जाते हैं पांच में से तीन स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Drop Movie Trailer: डेट का खौफनाक खेल,कैसे बचाएगी मां अपने बच्चों को।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment