Twilight Of The Warriors Walled in Review: एक्शन थ्रिलर सस्पेंस लवर्स के लिए, सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल, मस्ट वॉच फिल्म

Written by: Arshi
Publish On: September 25, 2025 9:52 PM (IST)
Twilight of the warriors walled in Review HINDI

एक्शन थ्रिलर सस्पेंस लवर्स के लिए, सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल, मस्ट वॉच फिल्म। एक्शन क्राइम थ्रिलर जोनर की कैंटोनीज लैंग्वेज की फिल्म जिसे 1 मई 2024 को चीन में रिलीज किया गया था, अब ये फिल्म इंडिया में हिंदी लैंग्वेज में रिलीज कर दी गई है। फिल्म का टोटल रनिंग टाइम 2 घंटे 5 मिनट का है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक्शन ड्रामा पर बेस्ड है जिसमें बहुत सारे ब्रूटालिटी से भरे हुए सीन भी देखने को मिलेंगे। फैमिली फ्रेंडली शो है, जिसमें कोई भी वल्गैरिटी आपको देखने को नहीं मिलेगी।

फिल्म की कहानी हांगकांग शहर से शुरू होती है जो 1980 के टाइमलाइन पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक ऐसे युवा के चारों ओर घूमती है जो एक गैंगस्टर के घर में ही चोरी कर लेता है और एक कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है।

इस बड़ी चोरी के बाद वह कोलून वॉल्ड सिटी नाम की एक जगह पर जाकर रहने लगता है जहां एक और अंडर वर्ल्ड से जुड़ा गैंगस्टर रह रहा होता है। अब यह बंदा जिसने एक बड़ी चोरी की थी वह इस अंडरवर्ल्ड वाले डॉन से आकर मिल जाता है खुद को बचाने के लिए क्योंकि, जहां उसने पहले चोरी की थी वहां उसको पकड़ने के लिए एक बड़ा इनाम घोषित कर दिया जाता है।

क्या इस नए डॉन से मिलकर चान लोक-क्वान को अपनी जान बचाने में कामयाब हो पाएगा या नहीं यह सब जाने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

किसके लिए बनी है यह फिल्म

अगर आप एक्शन थ्रिलर प्रेमी हैं और आपको मार्शल आर्ट जैसी फिल्में देखना पसंद है तो आप इस फिल्म को जरूर ट्राई कर सकते हैं जिसमें खूब सारे एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

फिल्म एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ दिखाई गई कहानी भी बहुत ज्यादा इंगेजिंग है जो आपको लास्ट तक देखने के लिए मजबूर कर देगी। एक्टर्स की एक्टिंग भी लाजवाब है। कुल मिलाकर एक अच्छी फिल्म है जिसे आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए अच्छे एक्सपीरियंस के लिए।

कैसी है हिंदी डबिंग

ये कैंटोनीज भाषा में बनी एक फिल्म है जिसका निर्माण लियन रे पिक्चर्स और एचजी एंटरटेनमेंट फिल्म कंपनी के द्वारा किया गया है। इनिशियल रिलीज इस फिल्म की 2024 में चीन में कर दी गई थी और अब यह फिल्म हिंदी डब करके इंडिया में रिलीज की गई है।

बात करें अगर इसकी हिंदी डबिंग की तो नॉरमल सी डबिंग आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी। जिसे देखकर आपको सीन्स के हाव भाव समझ में आएंगे लेकिन बहुत ज्यादा परफेक्शन वाली डबिंग नहीं देखने को मिलेगी।

ट्विलाइट ऑफ़ द वरियर्स ओटीटी रिलीज प्लेटफॉर्म

एक्शन लवर्स के लिए ये एक बेहतरीन फिल्म है जिसकी स्टार्टिंग से लेकर लास्ट तक आप इससे इंगेज रहेंगे। हिंदी डब में यह फिल्म आपको एप्पल टीवी, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार पर देखने को मिल जाएगी।

इस एक्शन थ्रिलर सस्पेंस और मिस्ट्री वाली फिल्म को फिल्मी ड्रिप की तरफ से 5 में से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

डाकू महाराज 15 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment