ममूटी की फिल्म “डोमिनिक एंड द लेडीज़ पर्स”जो मलयालम भाषा में 23 जनवरी 2025 को रिलीज़ कर दी गई है। इसका निर्देशन मलयालम और तमिल के चर्चित निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन के द्वारा किया गया है जिनको बहुत सी फिल्मों में काम करते देखा जा चुका है।
कम बजट में तैयार होने की वजह से मलयालम फिल्मों को हिंदी में बहुत कम रिलीज़ किया जाता है। पर सिनेमा रिलीज़ के बाद इन्हें हिंदी डबिंग के साथ ओटीटी पर ज़रूर उतारा जाता है।
2024 में हमें मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की ओर से थलवान,टर्बो,मंजुम्मेल बॉयज़,किष्किंधा कांडम,ओज़लेर,लकी बास्कर,राइफल क्लब,पानी जैसी शानदार फिल्में देखने को मिली।
हिंदी दर्शकों को ममूटी की इस नई फिल्म का इंतज़ार है। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी पर इसे रिलीज़ किया जाना है।
“डोमिनिक एंड द लेडीज़ पर्स” को दर्शकों के द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। ममूटी की इस फिल्म के राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो के द्वारा खरीदे गए हैं। जहाँ पर इसे मलयालम तमिल तेलुगु कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज़ किया जाना है।
अगर इसके ओटीटी रिलीज़ की बात की जाए तो यह अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है।
कैसी है यह फिल्म
ममूटी की पिछली फिल्मों से थोड़ी फीकी दिखाई पड़ती है “डोमिनिक एंड द लेडीज़ पर्स” मलयालम दर्शकों को तो पसंद आ रही है और पसंद आने का सबसे बड़ा कारण ममूटी का फिल्म में होना।
अगर आप एक हिंदी दर्शक हैं तब आपको इसका पहला हाफ थोड़ा बोरिंग लग सकता है वही दूसरा हाफ बहुत एंगेजिंग लगने वाला है। पर लास्ट के 30 मिनट की फिल्म पिछली गलतियों को माफ करने पर मजबूर कर देती है।
एक प्रो फिल्म देखने वाला इसका सस्पेंस पहले ही भांप लेगा कि आगे क्या होने वाला है। इसका क्लाइमेक्स 2024 में आई दो फिल्मों से मिलता जुलता है अब वो कौन सी फिल्में हैं आप जब इसे देखेंगे तो खुद ही पता लग जाएगा।
डोमिनिक एंड द लेडीज़ पर्स बहुत अच्छी तो फिल्म नहीं है पर हां एक बार तो देखी जा सकती है। आईएमडीबी की ओर से इसे मिला है 2300 वोटिंग के ज़रिए 7.0 की रेटिंग sacnilk के अनुसार इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 10.30 करोड़ का तीन दिनों में कलेक्शन किया है ।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
The Delhi Files Trailor:विवेक अग्निहोत्री की अगली सेंसेशनल फिल्म की पहली झलक।







