Vikram Bhatt Birthday: भूतिया फिल्मो के डायरेक्टर विक्रम भट्ट हुए 56 साल के,एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर रहे चर्चा मे ।

Written by: Anam
Publish On: September 25, 2025 10:01 PM (IST)
Vikram bhatt birthday

हॉरर थ्रिलर के मंजे हुए डायरेक्टर विक्रम भट्ट 56 साल के हो गए हैं उनका जन्म 27 जनवरी 1969 में हुआ था। अपने फिल्मी करियर में विक्रम भट्ट ने कई सारी फिल्मों का निर्देशन किया है जिसमें ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गुलाम’ भी शामिल है, फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर विक्रम भट्ट काफी चर्चाओं में रहे हैं आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

भूतिया फिल्मों में महारत

विक्रम भट्ट अपनी हॉरर फिल्मों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं उन्होंने बॉलीवुड को कई हॉरर थ्रिलर मूवी दी हैं जिसमे राज़, 1920,घोस्ट,क्रिएचर्स, राज़ 3,शापित जैसी फिल्में शामिल हैं।
इसके अलावा उन्होंने दीवाने हुए पागल, आप मुझे अच्छे लगने लगे,आवारा पागल दीवाना, जुर्म और लाइफ में कभी कभी जैसी रोमांटिक ड्रामा फिल्मों को भी निर्देशन दिया है।

छठी मंज़िल से लगाने वाले थे छलांग

विक्रम भट्ट ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति भट्ट से शादी की उनसे उनकी एक बेटी कृष्णा भट्ट भी है।
विक्रम भट्ट की मुलाकात सुष्मिता सेन से फिल्म ‘दस्तक’ की शूटिंग के दौरान हुई, और उसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे, विक्रम सुष्मिता के लिए काफी सीरियस थे

यह बात 90 के दशक की है जब इन दोनों का अफेयर सोशल मीडिया में सुर्खियों में बना हुआ था पर कुछ साल के बाद दोनों में झगड़े हुए और सुष्मिता ने विक्रम भट्ट से दूरी बना ली बताया जाता है कि उस समय विक्रम भट्ट इतना ज्यादा टेंशन में आ गए थे कि वह छठी मंजिल से छलांग लगाने जा रहे थे पर ईश्वर को उन्हें जिंदगी देनी थी और वह उस समय बच गए।

एक इंटरव्यू में विक्रम से जब उनके और सुष्मिता के रिश्ते के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है और जिंदगी सीखने की प्रक्रिया है और उन्होंने अपनी जिंदगी से बहुत कुछ सीखा है।

विक्रम के लिए छोड़ा अमीषा पटेल ने अपना घर

सुष्मिता सेन के बाद विक्रम भट्ट बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ भी चर्चा में आए, विक्रम और अमीषा फिल्म आप मुझे अच्छे लगने लगे के सेट पर मिले थे दोनों में दोस्ती हुई और कुछ समय बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई उनका यह रिश्ता 5 साल तक चला,

हालांकि विक्रम उस समय अमीषा से उम्र में काफी बड़े थे और शादीशुदा भी थे जिस वजह से अमीषा के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे उन्होंने अपने परिवार को विक्रम के लिए छोड़ दिया था और यहां तक कि अपने परिवार के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, पर यह रिश्ता भी नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए जिस पर एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने कहा कि उन्हें इस रिश्ते से नुकसान ही हुआ।

फिल्मों के साथ किया वेब सीरीज पर काम

वेब सीरीज के इस दौर में विक्रम भट्ट ने फिल्मों के अलावा सीरीज पर भी काम किया है उन्होंने अनटचेबल, अनामिका,नेक्ड, ज़िंदाबाद,दिल संभल जा ज़रा, कोई है,और माया 3 जैसी सीरीज़ में भी काम किया है जिसे दर्शकों से सराहना भी मिली है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Boby Deol Birthday: हीरो से बने विलेन फिर से किया धुआँधार कमबैक।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment