साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रुति हासन आज 39 साल की हो गई हैं, वह साउथ स्टार कमल हासन की बेटी हैं वह गब्बर इज बैक और वेलकम 2 जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं,
श्रुति हासन कभी शादी नहीं करना चाहती हैं उनका कहना है कि उन्हें रिलेशनशिप और रोमांस पसंद है पर वह किसी से ज्यादा कनेक्ट होने से डरती हैं। श्रुति का जन्म 28 जनवरी 1986 में हुआ था आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनकी कुछ ऐसी फिल्में बताने वाले हैं जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा।
रामैया वस्तावैया
रमैया वस्तावैया 2013 में आई एक रोमांस कॉमेडी एक्शन फिल्म है, जिसमें श्रुति हासन ने गांव की एक मिडिल क्लास लड़की सोना का किरदार निभाया है जिसकी मुलाकात एक बड़े शहर में अपनी सहेली के कजिन राम से होती है जो बहुत ही अमीर होता है दोनों में शुरुआती नोकझोंक के बाद प्यार हो जाता है,
अमीरी और गरीबी के डिफरेंस की वजह से उन दोनों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, राम सोना के भाई को मनाने के लिए गांव पहुंचता है और फिर वहां उसको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता, क्या राम और सोना एक हो पाएंगे यह देखने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। फिल्म में इमोशंस, कॉमेडी और एक्शन सबकुछ देखने को मिलेगा इसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं।
गब्बर इज बैक
गब्बर इज बैक एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो 2015 में सिनेमाघरों में आई थी इस फिल्म में मेन लीड रोल में श्रुति हासन के साथ अक्षय कुमार आदित्य का किरदार निभा रहे हैं, जो एक आम व्यक्ति है और शहर के भ्रष्टाचारी लोगों का पर्दाफाश करता है यह फिल्म सामाजिक वास्तविकता को दर्शाती है, और फिल्म काफी अच्छी है जिसे देखने के बाद समाज में हो रहे भ्रष्टाचार की झलक भी देखने को मिलती है।
वेलकम बैक
2015 में आई श्रुति हासन की फिल्म वेलकम बैक एक कॉमेडी एक्शन ड्रामा फिल्म है, इस फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
यह फिल्म 2007 में आई फिल्म वेलकम का सीक्वल है कहानी की बात करें तो दो भाइयों का किरदार निभा रहे नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने अंडर वर्ल्ड की दुनिया को छोड़कर शरीफ लोगों की जिंदगी जीने लगते हैं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) की पिता अप्पा शेट्टी की एंट्री होती है
और वह अपनी तीसरी पत्नी से बेटी के लिए शरीफ खानदान का रिश्ता ढूंढने के लिए कहते हैं और फिर कहानी में कॉमेडी के तड़के के साथ कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते फिल्म की स्टोरी पूरे समय आपको बांधे रखेगी और हंसी ठहाकों का माहौल बना देगी।
3
3 साउथ सिनेमा की मूवी है जिसमें श्रुति हासन के साथ मेन लीड रोल में धनुष नजर आए, फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी दो प्रेमी राम (धनुष) और जननी (श्रुति हासन) के इर्द गिर्द घूमती है, राम और जननी एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी कर लेते हैं
कहानी नया मोड़ तब लेती है जब राम आत्महत्या कर लेता है, और जननी को पता भी नहीं होता है कि राम ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया उसके बाद जननी राम की मौत के पीछे की सच्चाई जानने की कोशिश करती है, क्या जननी इस राज से पर्दाफाश कर पाएगी, आखिर राम ने आत्महत्या क्यों की या यह आत्महत्या थी या मर्डर यह सब जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।
रेस गुर्रम
रेस गुर्रम भी श्रुति हासन की एक साउथ मूवी है, जिसमें श्रुति के साथ मेन लीड रोल में अल्लू अर्जुन और रवि किशन जैसे कलाकार हैं। यह एक कॉमेडी मूवी है, इस फिल्म में दो भाइयों की कहानी दिखाई गई है
जिसमें एक भाई नियमों और ईमानदारी से जीवन बिताने पर विश्वास रखता है वहीं दूसरा भाई उससे उलट मौज मस्ती का जीवन जीता है। फिल्म की स्टोरी काफी अच्छी है कॉमेडी एलिमेंट फिल्म में चार चांद लगाते हैं, फिल्म फैमिली के साथ देखने लायक है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Sky Force 4 Day Box Office: अक्षय कुमार वीर पहाड़िया स्काई फोर्स 4 डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन







