Top 3 Kdrama in Hindi: रोमांस और प्यार भरी कहानियों की है तलाश, तो यह हिंदी डब के ड्रामा आपके लिए

Written by: Arshi
Publish On: September 25, 2025 10:36 PM (IST)
3 best k drama in hindi dubbedरोमांस और प्यार भरी कहानियों की है तलाश, तो यह हिंदी डब के ड्रामा आपके लिए

के ड्रामा की बेस्ट स्टोरी देखने में है इंटरेस्ट तो आज इस आर्टिकल में आपके लिए तीन बेस्ट के ड्रामा का सजेशन लेकर आए हैं जो आपको हिंदी डब में भी देखने को मिल जाएंगे। इन तीनों शो की कहानी इतनी ज्यादा इंगेजिंग और इंटरेस्टिंग है जो आपको एंटरटेनमेंट का एक अलग एक्सपीरियंस कराएंगी।आइये जानते हैं वो तीन शो कौन से है –

3- लिव ऑन

रोमांटिक ड्रामा से भरा यह शो 2020 में रिलीज किया गया था जिसके टोटल 8 एपिसोड रिलीज किए गए थे। पहला एपिसोड 17 नवंबर 2020 को रिलीज किया गया था उसके बाद सभी एपिसोड वीकली बेसिस पर रिलीज किये गए थे।

शो की कहानी हाई स्कूल स्टूडेंट की कॉलेज लाइफ को दिखाती है किस तरह इन स्टूडेंट में आपसी तनाव और तकरार चलता रहता है। कहानी मुख्य रूप से एक ऐसी लड़की के चारों ओर घूमती है जिसके अंदर काफी एटीट्यूड देखने को मिलेगा लेकिन कोई है जो उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर देता है

और इसी वजह से वह अपने कॉलेज के लड़कों का ग्रुप ज्वाइन कर लेती है यह पता लगाने के लिए के आखिर वो कौन है जो उसे ब्लैकमेल कर रहा है।क्या यह लड़की अपने ब्लैकमेलर का पता लग पाएगी यह सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा जो लगभग सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगा।

2- फ्लावर क्रू

इस शो की कहानी रोमांस के साथ-साथ हिस्ट्री कॉफी प्रेजेंट करती है ये शो 2019 में रिलीज हुआ था जिसे imdb पर 7.2 स्टार की रेटिंग मिली है।

शो की कहानी मुख्य रूप से तीन बंदो के चारों ओर घूमती है जो मिलकर एक मेरिटल रिलेटेड एजेंसी चला रहे होते हैं। अब इस कहानी में शादी से जुड़ी आपको चौंकाने वाली गतिविधियां देखने को मिलेगी जिसमें से एक मुख्य किस्सा यह है कि शो में दिखाया गया जोड़ा जिसकी शादी होने वाली है शादी के दिन ही लड़का अपनी शादी से भाग जाता है।

आगे क्या होगा, क्या यह लड़का वापस आकर शादी करेगा या फिर कहानी से जुड़ा कोई और राज देखने को मिलेगा यह सब जानने के लिए आपको कोरियन भाषा में बना ये शो हिंदी डब में सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा।

1- समर स्ट्राइक

2020 में रिलीज हुआ यह एक रोमांटिक ड्रामा है जिसकी कहानी आपको बहुत पसंद आने वाली है अगर आपको प्यार भरी कहानी देखना पसंद है तो। मेलोड्रामा वाली यह कहानी एक लड़की के जीवन के उस समय की चुनौतियों को प्रस्तुत करता है जब उसकी जॉब भी चली जाती है और वह पूरी तरह से बेरोजगार हो जाती है।

उस लड़की की मां भी किसी वजह से उससे दूर है। अपने मुश्किल भरे वक्त से गुजरने के लिए वह लड़की गांव जाने का फैसला करती है जहां वह सुकून के कुछ पल बिता सके।

जहां उसका सामना एक ऐसे लड़के से होता है जो उसके उदास जिंदगी में एक आस बनकर आता है। इन दोनों की कहानी किस तरह आगे बढ़ेगी यह सब जाने के लिए आपको इस के-ड्रामा को देखना होगा जो आपको सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The White Lotus Season 3:थ्रिलर और डार्क कॉमेडी हिंदी डब में डिजनी प्लस हॉटस्टार पर

thukra ke mera pyar real story:आखिर मिल ही गए असल जिंदगी के कुलदीप।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment