Sunanda Sharma Birthday: कई साल साल तक किसी मेल आर्टिस्ट के साथ नहीं किया काम, पंजाब की शान सुनंदा शर्मा।

Written by: Anam
Publish On: September 25, 2025 10:48 PM (IST)
Sunanda sharma birthday

सुनंदा शर्मा एक बेबाक और हंसमुख पंजाबी सिंगर हैं, इनका जन्म 30 जनवरी 1992 में पंजाब में फतेहगढ़ चुरियां, गुरदासपुर में हुआ था, सुनंदा आज 33 साल की हो गई हैं, अपने सिंगिंग करियर में सुनंदा ने एक नई पहचान बनाई है उनके मिलियंस में फॉलोअर्स हैं।

सुनंदा ने काफी समय तक किसी मेल पार्टनर के साथ काम नहीं किया इसकी वजह उन्होंने लल्लनटॉप में हुए इंटरव्यू में बताई थी आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानेंगे उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

कान्स फेस्टिवल में किया डेब्यू

पंजाबी सिंगर सुनंदा अपने सुपर हिट गानों के लिए जानी जाती हैं इन्होंने मम्मी नु पसंद, दूजी वारी प्यार जैसे सुपर हिट गाने गाए हैं जिससे इनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हो गई है यही नहीं सुनंदा 2024 के कान्स फेस्टिवल में भी गई थीं जहां उन्होंने पंजाब के नाम को रोशन किया उन्होंने वहाँ कोई गाउन, शॉर्ट ड्रेस पहनने के बजाय सफेद रंग की अनारकली फ्रॉक सूट पहना था इनके इस लुक को काफी ज्यादा पसंद किया गया।

काफी समय तक मेल को एक्टर के साथ नहीं किया काम

सुनंदा शर्मा ने काफी सालों तक किसी भी मेल को सिंगर के साथ काम नहीं किया है, उन्होंने लल्लनटॉप के एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनके शुरू-शुरू में गाने चल गए थे तब उनसे पूछा गया, कि वह अब किस मेल पार्टनर के साथ एल्बम बनाएंगी सुनंदा ने कहा क्या ऐसा करना जरूरी है

तब उनसे कहा गया कि कोई भी फीमेल सिंगर मेल सिंगर की सपोर्ट के बिना आगे नहीं जा सकती यह बात उनको काफी बुरी लगी और उन्होंने ठान लिया था कि जब तक वह अपने सोलो सॉन्ग से पहचान नहीं बना लेंगी तब तक वह किसी भी मेल पार्टनर के साथ कोई भी म्यूजिक एल्बम नहीं करेंगी और उन्होंने ऐसा ही किया और आज सुनंदा सबके दिलों पर छाई हुई हैं।

इंस्टाग्राम पर हैं मिलियन में फॉलोअर्स

सुनंदा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, उनके फैंस केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि देश विदेश हर तरफ फैले हुए हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह अब तक 187 पोस्ट कर चुकी हैं।

एक्टिंग में भी किस्मत आजमाएंगी

सुनंदा अपने स्कूल के समय से काफी ज्यादा एक्टिव रही हैं, उन्होंने मिस अमृतसर, पीटीसी मिस मोहाली पंजाबन जैसे खिताब जीते हैं, वह सिंगर के साथ-साथ एक अच्छी मॉडल और अभिनेत्री भी हैं वह कहती हैं कि सिंगिंग के साथ-साथ सुनंदा एक्टिंग में भी किस्मत आजमाना चाहती हैं हालांकि वह ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ फिल्म में दिलजीत दोसांझ और योगराज सिंह के साथ अपने अभिनय की झलक दिखा चुकी हैं जिसे दर्शकों से सराहना मिली थी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Mehta Boys Trailer: पिता के साथ जरूर देखें,दा मेहता बॉयज।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment