Preity Zinta Birthday: 50 साल की हुई खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा, फिल्मी दुनिया से दूर कहाँ है अब ये अभिनेत्री।

Written by: Anam
Publish On: September 25, 2025 11:00 PM (IST)
preity zinta 50 th birthday life and career

प्रीति ज़िंटा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है जिनकी करोड़ो मे फैन फॉलोइंग है उनके गालो के डिंपल के लोग आज भी दीवाने हैं, उन्होंने बॉलीवुड को सोल्जर,क्या कहना,कोई मिलगया और वीर ज़रा जैसी सुपर हिट फिल्मे दी है।

आज भले ही वह फ़िल्मी दुनिया से दूर है पर उनके फैंस आज भी उनकी फिल्मो को देखना पसंद करते है आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बाते।

13 साल की उम्र मे पिता की हुई मौत

प्रीति ज़िंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला हिमाचल प्रदेश की वादियों मे हुआ था और वह अब 50 साल की हो गई है इनके पिता का नाम दुर्गानंद ज़िंटा था और उनकी माता नील प्रभा थी उनके पिता भारतीय थल सेना मे एक ऑफिसर थे पर जब वह 13 साल की थी तो एक एक्सीडेंट में उनके पिता की मौत हो गई, और उनकी मां घायल हो गई थी जो 2 साल तक पलंग पर ही पड़ी रही और उसके बाद वह ठीक हो पाई उन्होंने अपने पढ़ाई शिमला के कान्वेंट ऑफ़ जीसस से की साथ ही उन्होंने अपना ग्रेजुएशन भी शिमला के एक कॉलेज से किया था।

आज भी करोड़ो की कमाई है

प्रीति ज़िंटा ने फिल्मी दुनिआ भले छोड़ दी हो पर आज भी वह करोड़ो की कमाई कर एक सक्सेसफुल वमेन बनी है प्रीति के पास आईपीएल टीम पंजाब किंग्स है जिससे वह करोड़ो की कमाई करती है साथ ही उनका एक प्रोडक्शनहाउस भी है जिसका नाम पीजेडएनजेड मीडिया है इससे भी वह अच्छी खासी कमाई कर लेती है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी कुल संपत्ति 183 करोड़ से 200 करोड़ की है।

लोस्स इंजल्स मे बसाया घर

प्रीति ज़िंटा एक ट्रिप के लिए अमेरिका गई थी वहां उनकी मुलाक़ात जीन गुडइनफ से हुई दोनों मे दोस्ती हुई और फिर चोरी छुपे दोनों ही दूसरे को डेट करते रहे ने 29 फरवरी 2016 मे लॉस इंजल्स मे अपने बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की उनके पति अमेरिका की एक हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष है। इन दोनों को सरोगेसी की मदद से दो बच्चे मिले जिसमे एक लड़का जय और लड़की जिया है और वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।

इन तीन खान के साथ किया काम

प्रीति ज़िंटा के फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ 1998 मे आयी फ़िल्म ‘दिल से’ से हुई उन्होंने शाहरुख खान के साथ कभी अलविदा ना कहना, कल हो ना हो और वीर-जारा जैसी हिट फिल्मों में काम किया, इसके अलावा वह सुपर स्टार सलमान खान के साथ हर दिल जो प्यार करेगा, चोरी चोरी चुपके चुपके और दिल ने जिसे अपना कहा जैसी फिल्मो मे नज़र आई और साथ ही बॉलीवुड के तीसरे खान यानी आमिर खान के साथ दिल चाहता है फ़िल्म मे भी नज़र आई थी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Rekhachitram:मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म मर्डर मिस्ट्री अब हिंदी में ओटीटी पर

Rudra Garuda Puranam:कन्नड़ फ़िल्म रूद्र गरुड़ पुराण जिसे देखने के बाद खो जाओगे हॉरर सस्पेंस और थ्रीलर की दुनिया मे।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment