Saale Aashiq Movie Review: प्रेम कहानी, बदला और इंतकाम की दास्तां।

Written by: Arslan
Publish On: September 26, 2025 9:37 AM (IST)
Saale Aashiq 2025 movie review in hindi

सोनी मैक्स की ओरिजिनल फिल्म ‘साले आशिक’ को 1 फरवरी, 2025 के दिन रिलीज कर दिया गया है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ सिंह और गारिमा वाहल ने किया है, और आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि फिल्म के मुख्य किरदार में ताहिर राज भसीन ने काम किया है।

हालांकि, इससे पहले फिल्म ‘साले आशिक’ को 29 नवंबर, 2019 में रिलीज किया जाना था, पर किन्हीं कारणों से इसे थोड़ा डिले कर दिया गया और फाइनली 1 फरवरी को रिलीज किया गया। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के किरदार में मिथिला पालकर नजर आ रही हैं, जिन्हें इससे पहले आपने साल 2020 में आई फिल्म ‘खुदा हाफिज’ में भी देखा होगा।

कहानी

साले आशिक की कहानी मुख्य रूप से दो किरदारों पर आधारित है जिनके नाम शत्रु और गुड़िया हैं, जो कि कुछ साल पहले शिमला में एक-दूसरे से मिले थे, जहां पर यह दोनों होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे थे, इसी दौरान इन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। पर होटल मैनेजमेंट के एग्जाम में गुड़िया नकल करती है, जिसकी भनक शत्रु को लग जाती है।

अब क्योंकि शत्रु का व्यक्तित्व एक बहुत ही ईमानदार व्यक्ति का है, जिस कारण वह गुड़िया की शिकायत अपने प्रिंसिपल से कर देता है। पर इसी बीच गुड़िया अपनी बात को छुपाने के लिए एक चाल चलती है, जिसमें वह शत्रु पर रेप का इल्जाम लगा देती है।

इन सबके चलते शत्रु को कॉलेज से रस्टिकेट करके मानसिक अस्पताल भेज दिया जाता है। जिसके बाद शत्रु को काफी समय तक उस मानसिक अस्पताल में ही रहना पड़ता है, जहां से बाहर निकलने के लिए वह हॉस्पिटल में मिलने आए अपने जुड़वा भाई की हत्या कर देता है

और गुड़िया से बदला लेने के लिए वहां से भाग जाता है। अब कैसे शत्रु अपने बदले को पूरा करता है और कैसे एक सच्चा आशिक अपने इंतकाम तक पहुंचता है, यही सब आपको आगे की कहानी में देखने को मिलता है, जिसे जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म ‘साले आशिक’।

तकनीकी पहलू:

फिल्म का प्लॉट भले ही काफी नया हो, पर जिस तरह इसकी स्टोरी का एग्जीक्यूशन किया गया, वह देखने में काफी कमजोर दिखाई देता है, जिसमें न तो अच्छे से डायलॉग राइटिंग की गई है और न ही इसकी सिनेमैटोग्राफी। फिल्म की अधिकतर शूटिंग “मतघोघरा” में की गई है, जो देखने में कुछ हद तक ठीक लगती है।

फिल्म की खराब चीजें:

जैसा कि आप जानते हैं, फिल्म ‘साले आशिक’ को साल 2019 के समय रिलीज किया जाना था, पर कोरोना महामारी के चलते रिलीज होने में इसे बहुत ज्यादा समय लग गया।

इसका एक मुख्य कारण यह भी हो सकता है कि फिल्म के मेकर्स इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहते थे। अब क्योंकि यह 6 साल पहले बनी हुई फिल्म है, जिस कारण इसे देखते वक्त आपको बिल्कुल भी फ्रेशनेस फील नहीं होती, जोकि फिल्म के लिए एक बहुत बड़ा डिसएडवांटेज साबित होता है।

फिल्म की अच्छी चीजें:

क्योंकि यह ताहिर राज भसीन की एक फिल्म है और उन्होंने इस मूवी में अपना 100% दिया है, जो देखने में झलकता भी है। कहानी के फर्स्ट हाफ में जिस तरह से दो कपल्स के बीच के प्यार भरे गहरे रिश्ते को दिखाने की कोशिश की गई है, उसे देखने में भी काफी मजा आता है।

निष्कर्ष:

फिलहाल इस फिल्म को सोनी लिव पर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्मीड्रिप की ओर से इस फिल्म को दिए जाते हैं 5/2⭐⭐।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

मद्रास्कारण ओटीटी रिलीज डेट एंड प्लेटफॉर्म

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment