Luccas World Movie Review: जानना चाहते हैं मां का बच्चे के लिए लिमिटलेस प्यार,तो देखें ये फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: September 26, 2025 9:40 AM (IST)
Lucca's World Review

जानना चाहते हैं मां का बच्चे के लिए लिमिटलेस प्यार,तो देखें ये फिल्म।सेमी नाम की बुक से ली गई कहानी पर बनी फिल्म जिसका नाम इलुक्काज़ वर्ल्ड है। इस बुक को लुक्का की मां ने लिखा है। इस ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म को देखने के लिए आपको लगभग डेढ़ घंटे का समय निकालना होगा। स्पेनिश भाषा में बनी यह फिल्म हिंदी डब में भी रिलीज की गई।

आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे स्पेनिश भाषा में बनी फिल्म की कहानी के बारे में, हिंदी डब में यह फिल्म कहां देखने को मिलेगी और कैसी है हिंदी डबिंग।

इलुक्काज़ वर्ल्ड फिल्म की स्टोरी –

फिल्म की कहानी की शुरुआत लुक्का नाम के एक लड़के से होती है जो सेरेब्रल पाल्सी नाम की जन्मजात बीमारी से ग्रस्त है। इसके मां-बाप लुक्का को ठीक करने के लिए लाख कोशिशें करते हैं लेकिन वह किसी भी हालत में ठीक नहीं होता है।

दरअसल इस बीमारी से ग्रस्त बच्चे की पूरी बॉडी का कोई भी पार्ट काम नहीं करता है जिसकी वजह से लुक्का के मां-बाप बहुत ज्यादा परेशान होते हैं और उसका इलाज कराने के लिए मेक्सिको से भारत लेकर आते हैं। उन्हें इस महंगे इलाज को पूरा करने के लिए अपने घर को गिरवी रखकर इंडिया आना पड़ता है ताकि भारत में मौजूद स्टेम सेल थेरेपी से इस बीमारी को ठीक करने की कोशिश की जा सके।

क्या उनके बेटे की यह बीमारी ठीक हो पाएगी या नहीं यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में रिलीज कर दिया गया है।

इलुक्काज़ वर्ल्ड हिंदी डब्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म-

इस स्पेनिश फिल्म को हिंदी डब के साथ नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। मां और बेटे के बीच के प्यार को इस फिल्म में बहुत ही इमोशनली और खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है जिसे देखकर आपको अच्छा तो बहुत लगेगा लेकिन कुछ सीन आपको ऐसे देखने को मिलेंगे जिससे आप अंदर से पूरी तरह से टूट भी जाते हैं।

कैसा है फिल्म का प्रोडक्शन वर्क?

एक इमोशनल टॉपिक पर बनी फिल्म जिसमें आपको मां और बेटे के बीच की दास्तान देखने को मिलेगी।फिल्म का स्क्रीन पर आपको थोड़ा सा स्लो फील होगा। अगर आपको इमोशनल कहानी देखना पसंद है तो यह फिल्म आपके दिल को छू जाएगी जिस तरह की कहानी इसमें दिखाई गई है। एक्टर्स की बहुत ही बेहतरीन एक्टिंग भी आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी।

निष्कर्ष-

एक बच्चे और मां-बाप के बीच की बॉन्डिंग कितनी ज्यादा मजबूत होती है अगर आपको यह जानना है तो इस फिल्म को एक बार जरूर देखें। फिल्म में कोई भी एडल्ट या फिर ब्रूटलिटी वाला सीन नहीं दिखाया गया है तो आप फैमिली के साथ भी इस फिल्म को इंजॉय कर सकते हैं।फिल्मीड्रिप की तरफ से इस ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म को 10 में से 7 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Mere Husband Ki Biwi Trailer: ट्राएंगल लव स्टोरी अर्जुन कपूर,राकुल प्रीत और भूमि की तिकड़ी के साथ।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment