द हॉट स्पॉट का सीज़न वन का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है, अभी इसका सिर्फ़ एक ही एपिसोड देखने को मिल रहा है, बाकी के सभी एपिसोड वीकली बेस पर रिलीज़ किए जाने हैं।
द हॉट स्पॉट का सीज़न वन जापानी भाषा में रिलीज़ किया गया है, अगर इसे हिंदी डबिंग में रिलीज़ किया जाता, तो ज़्यादा अच्छा रहता, पर यहाँ पर आपको इंग्लिश सबटाइटल के साथ यह सीरीज़ समझने में थोड़ी मदद मिलेगी।
इस पूरे शो को दस एपिसोड के अंदर दिखाया जाना है। कहानी कियोमी एंडो के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है, जो कि एक सिंगल माँ है और इसकी आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। यह जापान में माउंट फ़ूजी के पास एक होटल में काम करती है और जैसे-तैसे अपना गुज़ारा कर रही है। माउंट फ़ूजी की अगर बात की जाए, तो यह 3,776 मीटर ऊँचा पहाड़ है, जिसे जापान की सबसे ऊँची चोटी भी कहा जाता है।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक दिन ‘कियोमी एंडो’ को ये पता लगता है कि इनके होटल में काम करने वाला एक बंदा इंसान नहीं है, इंसान नहीं से मेरा मतलब है वो एक एलियन है। तब शुरू होती है सीरीज़ में हॉरर कॉमेडी।
क्यों देखें यह शो
अगर आप माउंट फ़ूजी के फ़ैन हैं और इसके आस-पास के क्षेत्र को देखना चाहते हैं, तब यह शो आपके लिए है। शो को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी तो नहीं बोला जा सकता, पर हाँ यह एक बार तो देखने लायक है। एलियन को लेकर कोई मिल गया जैसा कोई जादू देखने को नहीं मिलता है सीरीज़ में, पर हाँ यह फ़न से भरी हुई है। पूरी कहानी हमें नकली ड्रामा जैसी नहीं लगती, बल्कि यह एकदम असल ज़िंदगी जैसी है।
जब कियोमी को अपने होटल में काम करने वाले एलियन के बारे में पता लगता है, तब एलियन कहता है कि ये बात तुम किसी को बताना मत, तब वो एलियन से तो बोल देती है कि नहीं बताऊँगी, पर यह बात वो अपने दोस्तों से शेयर कर देती है।
एलियन के किरदार में ‘अकिहिरो काकुता’ दिखाई दे रहे हैं, इन्हें देख ऐसा लगता है कि यह इस एलियन के कैरेक्टर के लिए एकदम फ़िट हैं। यह शो कोई मिल गया या क्रिश जैसा तो बिलकुल नहीं है, यहाँ आपको एक सिम्पल ड्रामा कॉमेडी ही देखने को मिलेगी।
द हॉट स्पॉट कुछ-कुछ रेसिडेंट एलियन के जैसी लग रही है। जिस तरह से रेसिडेंट एलियन में कॉमेडी दिखाई गई है, ठीक वैसे ही इस सीरीज़ में भी कॉमेडी देखने को मिलती है। एक शानदार सिनेमैटोग्राफ़ी के साथ बढ़िया कलर ग्रेडिंग इस पूरे शो में हमें देखने को मिलती है।
फ़िल्मी ड्रिप की ओर से इसे दिए जाते हैं पाँच में से तीन स्टार।
READ MORE







