The Exorcist Believer Hindi Review: जानिए कितना डराता है पिचाश

Written by: Amir khan
Publish On: September 26, 2025 10:44 AM (IST)
The Exorcist Believer review hindi

नेटफ्लिक्स पर 6 फरवरी से ‘द एक्सॉर्सिस्ट बेलिएवेर’ को हिंदी डबिंग में रिलीज़ कर दिया गया है। यह 2023 में रिलीज़ हुई अमेरिकन हॉरर फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 137 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था।आइये जानते है कैसी है यह फिल्म, क्या ये आपको डराएगी भी या नहीं ।

कहानी

एक 1 घंटा 41 मिनट की फिल्म की कहानी को काफी सीरियस वे में रक्खा गया है। कही पर भी कॉमेडी देखने को नहीं मिलती। जो इसे और डरावना बनाने की कोशिश करता है।

इसे डायरेक्ट किया है डेविड गॉर्डोन ग्रीन ने। 1973 में आयी द एक्सॉर्सिस्ट का यह एक सीक्वेल है। इसके बाद अभी इसी सीरीज की दो और फिल्मे आती दिखाई देंगी। कहानी में विक्टर नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर गया है। पर यहाँ एक तूफान के साथ भूकंप कंप आजाता है। इस हादसे में इसकी पत्नी मर जाती है। विक्टर की एक एंजिला नाम की एक बेटी है जो अपनी माँ को बहुत याद करती है।

मज़ाक मज़ाक में एंजिला और इसकी दोस्त जंगल में जाकर कुछ तंत्र मंत्र क्रियाये करती है इन्हे ऐसा लगता है के शायद ऐसा करने से इसकी माँ वापस आजायेगी माँ तो नहीं आती है पर अब एंजिला की इन क्रियाओ के द्वारा एक पिचाश आकर इन दोनों लड़कियों को गायब कर देता है। अब क्या यह लड़किया वापस आती है या नहीं ये सब आपको इस फिल्म को देख कर पता लगाना होगा।

पॉज़िटिव और निगेटिव पॉइंट

Lidya Jewett और Lidya Jewett इन दोनों लड़कियों की परफॉर्मेंस अच्छी है यही दो लड़किया है जो आपको इस पूरी फिल्म से जोड़े रखने में कामयाब रहती है। सिनेमाटोग्राफी प्रोडक्शन वैलु बीजीएम सब कुछ अच्छा है। जो की इसे देख कर महसूस किया जा सकता है।

पर जिस तरह से यह फिल्म अपने पहले हिस्से में दौड़ती दिखती है वही दूसरे हिस्से में यह उतनी ही सुस्त पड़ जाती है।इसे अगर पहले सिनेमा की जगह ओटीटी पर रिलीज़ किया जाता तो ज्यादा बेहतर रहता।

कहानी में ऐसा कुछ भी नया देखने को नहीं मिलता जो हमारी रूह कपा दे और डरा दे।स्टोरी को इतना प्रिडक्टिबल रक्खा गया है के आने वाले सीन में आपको आसानी से ये पता लग जाता है के आगे क्या होने वाला है।

निष्कर्ष

अगर आपको हॉरर फिल्मे देखना अच्छा लगता है तब आप इसे एक बार देख सकते है अगर आपके पास देखने लायक कुछ न हो तो और अगर आप एक मॉस दर्शक है एक्शन एडवेंचर हसी मज़ाक वाली फिल्मे देखना पसंद करते है तब यह आपके लिए नहीं है। फ़िल्मी ड्रिप की ओर से इसे दिए जाते है पांच में से दो स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

इस वेलेंटाइंस वीक यूट्यूब पर फ्री में देखे ये रोमांटिक फिल्मे हिंदी डबिंग में।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment